‘वी द लीडर्स’ आंदोलन के बाद अन्नामलाई का अगला कदम, जल्द लॉन्च करेंगे अपनी पॉलिटिकल पार्टी

  चेन्नई

तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई ने बड़ा ऐलान किया है. इसी साल हुए विधानसभा चुनावों के बाद उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था और अब उन्होंने बताया है कि वो बहुत जल्द अपनी पार्टी बनाने वाले हैं। 

पलानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने अन्नामलाई से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल पूछा. इसी दौरान उन्होंने पुष्टि की कि वो जल्द अपनी एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। 

अन्नामलाई ने 'वी द लीडर्स' (We The Leaders) नाम से एक नया आंदोलन शुरू किया था. फिलहाल वो इसके जरिए राज्य भर में कई तरह के जनकल्याणकारी और सामाजिक कार्यक्रम चला रहे हैं. उनकी टीम खासतौर से नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता फैलाने और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर लगातार अभियान चला रही है।

अन्नामलाई के इस कदम से तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण बनने के आसार नजर आ रहे हैं. उनके आंदोलन 'वी द लीडर्स' ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में मैदान में उतरने और चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 

IPS की नौकरी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे अन्नामलाई
बता दें कि राजनीति में आने से पहले अन्नामलाई 2011 बैच के क
र्नाटक कैडर के IPS अधिकारी थे. अपने सख्त रुख के कारण उन्हें 'कर्नाटक का सिंघम' भी कहा जाता था. उन्होंने 2019 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. आईपीएस छोड़ने के बाद वो BJP में शामिल हुए और आगे चलकर तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने. उनके नेतृत्व में पार्टी ने राज्य में अपनी मौजूदगी और जनाधार को मजबूत करने के लिए बड़े अभियान चलाए। 

 

Related Posts

₹8,000 बोनस का लालच देकर ठगी की साजिश, PIB ने बताई वायरल मैसेज की सच्चाई

नई दिल्ली दिवाली का त्योहार आने वाला है और ऐसे में लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं. इसी बीच WhatsApp पर एक ऐसा मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों…

त्योहारों में फ्लाइट किराया कई गुना महंगा, क्या सरकार ने तय की है मैक्सिमम लिमिट?

 नई दिल्ली दिवाली और छठ को लेकर हवाई जहाज का किराया इन दिनों काफी ज्यादा हो गया है. पैसेंजर सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत भी कर रहे हैं. साथ ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581