नवरात्रि व्रत में बनाएं कुरकुरा आलू चीला, साबूदाना खिचड़ी से हटकर मिलेगा टेस्टी फलाहार

नवरात्रि व्रत में हर दिन एक जैसा फलाहार खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. व्रत के दौरान अक्सर लोग साबूदाना खिचड़ी, फल और कुट्टू की रोटी खाते हैं. लेकिन आप कुछ अलग फलाहार खाना चाहते हैं तो आलू का कुरकुरा चीला बना सकते हैं. यह खाने में टेस्टी होता है और इसे घर पर झटपट तैयार करना भी आसान है. व्रत वाली चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

तो अगर आप भी व्रत में रोजाना एक जैसा फलाहार खाकर बोर हो गए हैं तो आलू का यह क्रिस्पी चीला जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं आलू का फलाहारी चीला बनाते कैसे हैं और इसे तैयार करने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
2 मीडियम साइज के कच्चे आलू

1 छोटी गाजर

1–2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

2 बड़े चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ

आधा छोटा चम्मच जीरा

सेंधा नमक स्वादानुसार

घी या तेल, चीला सेंकने के लिए

आलू का व्रत वाला चीला बनाएं कैसे?

  • आलू का व्रत वाला चीला बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर अच्छी तरह धो लें और फिर कद्दूकस कर लें. अब इसमें थोड़ी-सी कद्दूकस की हुई गाजर मिलाएं. आलू और गाजर को पानी से 2–3 बार धो लें लेकिन पूरा स्टार्च न निकालें. इसके बाद हाथों से दबाकर सारा पानी निकाल दें.
  • अब इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अगर आप इसे व्रत के लिए नहीं बना रहे हैं. इस मिश्रण को लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • अब तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा-सा घी या तेल लगाएं. आलू के मिश्रण का एक हिस्सा तवे पर डालें और हाथ या चम्मच की मदद से फैलाकर चीले का आकार दें. इसे मध्यम आंच पर 3–4 मिनट तक पकाएं. जब नीचे की तरफ से चीला सुनहरा और कुरकुरा होने लगे तो इसे पलट दें. दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.
  • जब चीला दोनों तरफ से कुरकुरा हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें और इसे व्रत वाली चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.

Related Posts

आज का राशिफल: पांच राशियों पर बरसेगी शनिदेव की विशेष कृपा, धन-सफलता के बनेंगे योग

मेष राशि आज के दिन तेज आइडिया और क्लियर बातचीत आपको काम सुलझाने, दोस्त बनाने और मौकों को पहचानने में मदद करेगी। दयालु रहें, सवाल पूछें, और आगे बढ़ने के…

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, एमपी के अभ्यर्थियों के लिए नई अपडेट जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तारीखों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद अब परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया गया है. नए नोटिस में बताया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581