छत्तीसगढ़ में CGPSC भर्ती पर फिर उठा सवाल, भूपेश बोले- निष्पक्ष जांच हो

बिलासपुर.

शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रतनपुर के मां महामाया मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीजीपीएससी भर्ती, सरकारी नौकरियों में कथित गड़बड़ी और बिजली कटौती को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि जब भर्ती परीक्षाओं में लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, तो सरकार जांच कराने से पीछे क्यों हट रही है? सीजीपीएससी परीक्षा के कथित गलत उत्तरों और चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि भर्ती में गड़बड़ी हुई है, तो सरकार को निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल सड़कों और भर्ती में गड़बड़ी को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर चल रही है और आज चुनाव हुए तो सत्ताधारी विधायक जाने की स्थिति में होंगे।

भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में सड़कें इतनी खराब हैं कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी स्कूटी से गिरकर घायल हो गए। उन्होंने बिजली, बस किराया, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और राशन की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को घेरा। वहीं किसानों को एग्रीस्टैक और सर्वर की समस्याओं से जूझने की बात कही। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दौरे पर उन्होंने बजरंग दल की गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए। मंत्रिमंडल पुनर्गठन पर भी तंज कसते हुए मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। दिल्ली में राहुल गांधी के साथ चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर बघेल ने एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने, बैलेट पेपर से चुनाव कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, पेपर लीक और ट्रेनों के रद्द होने से जनता परेशान है। बघेल ने सरकार पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।

Related Posts

त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव

वन्यजीवों की बढ़ती आमद से समृद्ध हो रही बांधवगढ़ की जैव विविधता भोपाल शरद ऋतु के आगमन के साथ ही नागरिकों के साथ ही वन्य प्राणियों के लिये भी त्यौहारों…

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अवैध शराब कतई नही बिकने पाए प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग नही होने पाए मादक पदार्थों की अवैध खेती और इनके उपयोग पर लगाएं रोक धनतेरस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581