भारत टैक्सी की सेवाओं में होगा सुधार, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर प्रचार के साथ बनेगी समर्पित टीम

जयपुर
राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में रविवार को नेहरू सहकार भवन में भारत टैक्सी के संचालन, सेवाओं की गुणवत्ता एवं राइड संख्या में वृद्धि के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने राज्य में भारत टैक्सी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए इसके संचालन को अधिक प्रभावी, प्रतिस्पर्धी एवं जनोपयोगी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने भारत टैक्सी के अधिकारियों को आगामी 2 माह में 5,000 राइड प्रतिदिन तक बढ़ाने के लक्ष्य के अनुरूप इसके लिए समर्पित टीम गठित करने, प्रभावी प्रोत्साहन (इंसेंटिव) मॉडल विकसित करने तथा आगामी 15 दिवस में व्यापक मार्केटिंग एवं कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भारत टैक्सी का प्रचार-प्रसार करने, स्टैंडी स्थापित करने, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से प्रचार गतिविधियां संचालित करने तथा जयपुर नगर निगम के सहयोग से मार्केटिंग को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस, परिवहन,नगर निगम, डेयरी आदि विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग प्राप्त करने पर भी जोर दिया।

मुख्य सचिव ने खुद मोबाइल ऐप पर परखी सुविधा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने स्वयं अपने मोबाइल फोन पर भारत टैक्सी ऐप का अवलोकन किया तथा इसकी कार्य प्रणाली एवं उपयोगकर्ता अनुभव में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक राइड की समीक्षा करने तथा यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

राजस्थान के मुख्य सचिव श्रीनिवास ने भारत टैक्सी के संचालन की दैनिक मॉनिटरिंग, पोर्टल पर नियमित प्रगति रिपोर्ट दर्ज करने तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रतिदिन समीक्षा एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सारथियों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति का सतत आंकलन करने तथा सेवाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जयपुर में वर्तमान में भारत टैक्सी पर 53,766 ड्राइवर पंजीकृत
बैठक में बताया गया कि जयपुर में वर्तमान में भारत टैक्सी पर 53,766 ड्राइवर पंजीकृत हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राइड संख्या में वृद्धि के लिए ठोस एवं परिणामोन्मुखी प्रयास करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा, राजफेड के एमडी सौरभ स्वामी, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पुरुषोत्तम शर्मा, नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा, आरसीडीएफ एमडी श्रुति भारद्वाज सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दसवें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर

अयोध्या रामनगरी में दसवें दीपोत्सव पर ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा कि मानो त्रेता युग लौट आया हो। श्रद्धालु राम की पैड़ी पर पहुंचते ही ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम…

दीपोत्सव के दशक पर योगी सरकार की ऐतिहासिक तैयारी, आधुनिक तकनीक से सजेगी रामनगरी

दीपोत्सव-2026 दीपोत्सव के दशक पर योगी सरकार की ऐतिहासिक तैयारी, आधुनिक तकनीक से सजेगी रामनगरी *25 एलईडी वैन व 20 डिस्प्ले बोर्ड से जीवंत होगा उत्सव, चप्पे-चप्पे पर सूचना व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581