बस्तर दशहरा की खास रस्म, बेल फल भेंटकर दिया जाएगा देवी का निमंत्रण

जगदलपुर.

बस्तर दशहरा की धार्मिक परंपराओं में शामिल बेल पूजा अब अपने खास पड़ाव पर पहुंच गई है. सरगीपाल गांव में इस अनूठे अनुष्ठान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शनिवार देर रात मां दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी और मांझी-मुखिया गांव पहुंचकर पूजा की रस्म निभाएंगे.

प्राचीन बेल वृक्ष पर जोड़े में लगे फलों को लाल वस्त्र से बांधकर देवी को विधिवत आमंत्रण दिया जाएगा. लोकमान्यता के अनुसार, युग्म बेल को भगवान शिव और माता पार्वती का प्रतीक माना जाता है. रविवार सुबह 11 बजे राजपरिवार, राजगुरु, पुजारी और ग्रामीणों की मौजूदगी में विशेष पूजा-अर्चना होगी. इसके बाद परंपरागत विधि से बेल के दोनों फलों को वृक्ष से उतारा जाएगा. इस दौरान सरगीपाल में पारंपरिक गीत-संगीत और गाजे-बाजे के साथ उत्सव का माहौल रहेगा. ग्रामीण इस आयोजन को अपनी पुत्री के विवाह जैसे मांगलिक संस्कार के रूप में मनाते हैं.

हल्दी लगाने और हल्दी-पानी छिड़कने की रस्म के बीच गांव में विवाह जैसा उल्लास दिखाई देगा. पूजा के बाद शोभायात्रा के साथ युग्म बेल को मां दंतेश्वरी मंदिर लाया जाएगा, जहां विधिवत स्थापना होगी. बेल पूजा की यह परंपरा बस्तर दशहरा की सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और जनजातीय परंपराओं की विशिष्ट पहचान है.

Related Posts

भारत मंडपम में बिखरे छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंग, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

नई दिल्ली नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शुक्रवार की शाम छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, कला और परंपराओं के रंगों से सराबोर…

पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने बदला सियासी समीकरण, 3701 पंचायत समिति और 599 जिला परिषद सीटों पर जीत का दावा

उदयपुर राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा के मुकाबले पंचायत समिति और जिला परिषद दोनों स्तरों पर अधिक सीटें जीतकर बढ़त दर्ज की है। राज्य निर्वाचन आयोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581