लापरवाही ने रोका गुरुग्राम का पानी, बख्तावर चौक के पास 1200 एमएम की लाइन क्षतिग्रस्त, एजेंसी पर गिरी गाज

गुरुग्राम
गुरुग्राम के सेक्टर-47 में खुदाई के दौरान मुख्य पाइपलाइन फटने से 34 सेक्टरों और गांवों में पानी की सप्लाई रुक गई है। जीएमडीए मरम्मत कार्य में जुटा है। लोगों को पानी संभलकर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

गुरुग्राम में पाइपलाइन फटने से जल संकट; 34 सेक्टरों में पानी की सप्लाई ठप
गुरुग्राम के बख्तावर चौक के पास खुदाई के दौरान 1200 एमएम की मुख्य पाइपलाइन फटने से सेक्टर-42 से 75 तक के लगभग 34 सेक्टरों समेत कई गांवों में पानी की सप्लाई ठप हो गई है। यह हादसा रविवार शाम एक व्यावसायिक परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान हुआ। इसके बाद जीएमडीए ने दोषी एजेंसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अस्थायी मरम्मत का काम जारी है ताकि जल्द पानी की आपूर्ति शुरू की जा सके। अधिकारियों ने लोगों से पानी का सीमित इस्तेमाल करने की अपील की है।

निर्माण कार्य के दौरान फटी पाइप
रविवार को सेक्टर 47 में निर्माणाधीन एक व्यावसायिक परियोजना की तरफ से की जा रही खुदाई के दौरान 1200 एमएम की एक मास्टर पेयजल पाइपलाइन टूट गई। इसके क्षतिग्रस्त होने के बाद जीएमडीए हरकत में आया और चंदू बुढेड़ा से सेक्टर-51 के बूस्टिंग स्टेशन की तरफ हो रही पानी की सप्लाई को रोक दिया। बताया जाता है कि इससे कम से कम 34 सेक्टरों और कई गांवों में पानी की सप्लाई रुक गई। इस बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टर-42 से लेकर सेक्टर-75 तक पानी की सप्लाई होती है।

एजेंसी के खिलाफ पुलिस कंप्लैंट
इसके बाद जीएमडीए ने कॉन्ट्रैक्टिंग एजेंसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जीएमडीए की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 47 में मेन लाइन तब टूटी जब कॉन्ट्रैक्टिंग एजेंसी वहां खंभे लगाने के लिए कंस्ट्रक्शन का काम कर रही थी। घटना रविवार शाम को हुई। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान रिग मशीन की जद में आने के कारण उक्त पाइपलाइन टूटी। एक अधिकारी ने बताया कि हम टूटे हिस्से पर एक क्लैंप लगाकर अस्थायी मरम्मत कर रहे हैं ताकि पानी की सप्लाई जल्द से जल्द शुरू की जा सके।

पक्की मरम्मत में लगेगा टाइम
अधिकारी ने बताया कि अभी पक्की मरम्मत नहीं की जा रही है। पक्की मरम्मत के लिए एक खास तरह का मैकेनिकल जॉइंट की जरूरत पड़ेगी। यह सामान मंगाने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। पाइपलाइन को पिछले साल ही ग्रीन बेल्ट में शिफ्ट कर दिया गया था लेकिन सेक्टर रोड के अंदर काम के दौरान यह लाइन रिग मशीन की चपेट में आकर टूट गई। पाइप फटने के तुरंत बाद दोनों तरफ से टीमें मौके पर पहुंची। काम में तेजी लाने के लिए साइट से पानी निकालने का काम भी किया गया। इससे मरम्मत में देरी हुई है।

लोग बोले- कब आएगा पानी नहीं दी जा रही जानकारी
अधिकारी ने यह भी बताया कि घटना के लिए जिम्मेदार कॉन्ट्रैक्टिंग एजेंसी अपने खर्च पर मरम्मत का काम करा रही है। जीएमडीए इस काम में तकनीकी मदद कर रहा है। इस बीच प्रभावित इलाकों में रहने वाले निवासियों ने पानी की सप्लाई फिर से शुरू होने के समय को लेकर साफ जानकारी नहीं मिलने की बात कही है। लोगों का कहना है कि अभी तक जमा हुए पानी से ही काम चल रहा था। यदि पानी की सप्लाई बाधित रही तो मुश्किल हो जाएगी। फिलहाल सोसाइटियां स्टोर किए पानी से काम चला रही हैं।

Related Posts

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत SPMU के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित

रायपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत राज्य स्तरीय परियोजना अनुश्रवण इकाई (SPMU) में मानव संसाधन एवं तकनीकी विशेषज्ञों के अस्थायी नियोजन के लिए 17 नवंबर 2026 को प्रस्तावित…

इंदौर पुलिस की अभिनव पहल यातायात नियमों के पालन में अब आम नागरिक भी निभाएंगे प्रहरी की भूमिका

भोपाल  मध्यप्रदेश में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित बनाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा अभिनव पहल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581