कम पानी और तेज गर्मी में भी उगता है तुम्बा, पश्चिमी राजस्थान के किसानों के लिए खुल सकते हैं कमाई के नए रास्ते

जयपुर
राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में प्राकृतिक रूप से उगने वाला तुम्बा अब किसानों की अतिरिक्त कमाई का जरिया बन सकता है। कड़वे फल वाली इस जंगली बेल को स्थानीय स्तर पर इंद्रायण भी कहा जाता है। कम पानी, अत्यधिक तापमान और कम उपजाऊ मिट्टी में जीवित रहने की क्षमता के कारण यह शुष्क क्षेत्रों के लिए उपयोगी फसल बन सकती है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) का इंडियन हार्टिकल्चर के सितंबर-अक्टूबर 2026 के अंक में पब्लिश रिसर्च में तुम्बा की औषधीय उपयोगिता और आर्थिक संभावनाओं को रेखांकित किया गया है।

शोध के अनुसार, तुम्बा शुष्क और अर्द्धशुष्क क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला एक औषधीय पौधा है, जिसका अब तक सीमित उपयोग किया गया है। यह पौधा सूखे और अत्यधिक गर्मी जैसी कठिन परिस्थितियों को सहन करने में सक्षम है। इसकी खासियत यह है कि कम उपजाऊ मिट्टी में भी जीवित रह सकता है और उग सकता है। इन विशेषताओं के कारण तुम्बा पश्चिमी राजस्थान जैसे रेगिस्तानी इलाकों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। शोध में इसके व्यवस्थित उत्पादन की संभावनाओं को रेखांकित किया गया है। उचित तरीके से इसकी खेती को बढ़ावा देने पर शुष्क क्षेत्रों में इसके उपयोग और उत्पादन की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

औषधीय गुणों पर वैज्ञानिक रुचि
शोध के अनुसार तुम्बा में विभिन्न जैव सक्रिय यौगिक पाए जाते हैं। इसके अर्क में मधुमेहरोधी, रेचक, सूजनरोधी और रोगाणुरोधी गुणों की संभावनाएं सामने आई हैं। आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में भी इसका उपयोग होता रहा है। हालांकि, इन गुणों को आधुनिक चिकित्सा में प्रमाणित उपचार मानने से पहले प्रभावशीलता, सुरक्षित मात्रा और दुष्प्रभावों का वैज्ञानिक आकलन जरूरी है। मधुमेह या किसी अन्य बीमारी के इलाज में इसका इस्तेमाल चिकित्सकीय सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।

किसानों के लिए ऐसे खुलेगा कमाई का रास्ता
तुम्बा की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने से प्राकृतिक रूप से उपलब्ध इस वनस्पति का आर्थिक मूल्य बढ़ सकता है। इसके लिए उपयुक्त किस्मों, खेती की तकनीक, उपज, प्रसंस्करण और बाजार की मांग पर काम करना होगा। औषधीय पौधों के उपयोगी घटकों का मूल्यवर्धन होने पर किसानों और स्थानीय स्तर पर काम करने वाले लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बन सकते हैं।

Related Posts

चैतर वसावा ने अपने परिवार की चिंता किए बिना जेल जाना चुना है, लेकिन बीजेपी में शामिल होना नहीं चुना है: MLA चैतर वसावा की पत्नी शकुंतलाबेन वसावा

आम आदमी पार्टी के MLA चैतर वसावा के सपोर्ट में आज गांधीनगर में ‘ट्राइबल जस्टिस महासम्मेलन’ ऑर्गनाइज़ किया गया। इस महासम्मेलन में आदिवासी समुदाय के हज़ारों लोग इकट्ठा हुए और…

अगर किसान फसल उगाएं और जनता महंगे दाम दे, तो इस व्यवस्था में असली मुनाफ़ा किसकी जेब में जाएगा? : डॉ. ज्वेल वासरा AAP

आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्वेल वासरा ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि उन मांओं के लिए है जो हर दिन अपने बच्चों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581