Jaguar की नई इलेक्ट्रिक कार Type-01 लॉन्च, 720KM रेंज के साथ मिलेगी अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग

 नई दिल्ली
जगुअर ने अपनी इलेक्ट्रिक कार टाइप-01 (Jaguar Type 01) से पर्दा उठा दिया है. ये ब्रिटिश ब्रांड की नई शुरुआत है. 2024 में कंपनी ने जगुअर टाइप-00 को पेश किया था और टाइप-01 उससे काफी ज्यादा इंस्पायर्ड है. इस कार को कंपनी ने जगुआर इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर तैयार किया है। 

टाइप-01 कंपनी की दूसरी कारों से काफी अलग डिजाइन के साथ आती है. ये लग्जरी मार्केट को टार्गेट करता है. इस कार में 1000 बीएचपी से ज्यादा पावर और 720 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज मिलेगी. इसमें 4 लोगों के लिए स्पेस दिया गया है. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें। 

बैटरी और रेंज 
टाइप-01 में दमदार परफॉर्मेंस वाले हार्डवेयर के साथ आती है. इसमें तीन मोटर का सेटअप दिया गया है, जिसमें दो रियर साइड में और एक फ्रंट में दिया गया है. ये सेटअप 1030 एचपी की पावर और 1365 एनएम तक का टॉर्क ऑफर करता है. इस कार का वजन लगभग 2.7 टन है। 

ये कार 3.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. कार में 120kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी डब्लूएलटीपी क्लेम्ड रेंज 720 किलोमीटर है. जगुआर टाइप-01 को सिर्फ 13 मिनट चार्ज करके 321 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकता है. 10 से 80 परसेंट तक चार्ज को चार्ज होने में सिर्फ 22 मिनट का वक्त लगता है। 

ये कार चार अलग-अलग जोन में बटी हुई है. डैशबोर्ड पर कार के बोनट वाला ही पैटर्न देखने को मिलेगा. कार में फिजिकल बटन्स नहीं दी गई हैं. सेंटर टचस्क्रीन से ही क्लाइमेट कंट्रोल और दूसरे फीचर्स का एक्सेस मिलेगा. इस स्क्रीन को ऐसे प्लेस किया गया है कि ड्राइवर को इसे इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं हो। 

कार में 24 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है. जगुआर की सेल्स में तेजी से गिरावट आई है और इसे रोकने के लिए कंपनी को नए कंज्यूमर्स को जोड़ना होगा. यही वजह है कि कंपनी नए डिजाइन के साथ एंट्री कर रही है. कार की कीमतों को लेकर कंपनी ने कोई ऐलान नहीं किया है। 

जगुआर टाइप-01 की कीमत रोल्स रॉयस जितनी तो नहीं होगी, लेकिन ब्रांड की पुरानी फ्लैगशिप कार से ज्यादा होगी. इसकी डिलीवरी मिड 2027 में शुरू हो सकती है. ये कार भारत में भी लॉन्च होगी. जहां इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है। 

Related Posts

Nvidia की बादशाहत को झटका, Microsoft ने मार्केट वैल्यू में मारी बाजी

मुंबई  Nvidia CEO जेनसन हुआंग के अफेयर की खबरें सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है. मंगलवार को एनवीडिया के शेयर 6% से…

अब घर खरीदना पड़ेगा महंगा, HDFC बैंक के लोन पर बढ़ा ब्याज बोझ

 नई दिल्‍ली HDFC Bank ने अपने कस्‍टमर्स को बड़ा झटका दिया है. उसने मार्जिनल कॉस्‍ट ऑफ फंड बेस्‍ड लेंडिंग रेट (MCLR) बढ़ा दिया है. बैंक ने सभी सात अवधि के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581