नाश्ते में बनाएं मूंगदाल-पनीर रोल्स, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट; आसान है रेसिपी

  रोज-रोज नाश्ते में चीला, पोहा, पराठा या ब्रेड खाकर अगर बोर हो गए हैं, तो इस बार मूंगदाल और पनीर से कुछ ऐसा बनाकर देखें जो स्वाद में भी जबरदस्त हो और पेट भी अच्छी तरह भरे. मूंगदाल पनीर रोल्स एक ऐसा स्नैक है, जिसमें बाहर से हल्का क्रिस्पी मूंगदाल का बेस और अंदर मसालेदार सॉफ्ट पनीर का स्वाद मिलता है. इसे सुबह के नाश्ते से लेकर शाम के वक्त जब हल्की भूक लगती है, तब भी बनाया जा सकता है.

इसकी खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए किसी खास या महंगी सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. भीगी हुई मूंगदाल और पनीर से ये रोल आसानी से घर पर तैयार हो जाता है. बच्चों के टिफिन में भी इसे दिया जा सकता है और बड़ों के लिए चाय के साथ ये एक बढ़िया स्नैक बन सकता है. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

मूंगदाल पनीर रोल्स के लिए इंग्रेडिएंट्स
    1 कप भीगी हुई मूंगदाल
    3-4 हरी मिर्च
    4-5 लहसुन की कलियां
    1 छोटा टुकड़ा अदरक
    स्वादानुसार नमक
    पनीर के लंबे और मोटे स्ट्रिप्स
    लाल मिर्च पाउडर और पसंदीदा मसाले
    सेंकने के लिए थोड़ा तेल या घी
    बारीक कटा हरा धनिया

बनाने का तरीका
1.
मूंगदाल को 2-3 घंटे या फिर रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखें. अब इसका पानी निकालकर दाल को मिक्सर जार में डालें. इसमें हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और थोड़ा नमक डालकर बारीक पीस लें. ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न बहुत गाढ़ा. इसे एक बर्तन में निकालकर अच्छी तरह मिला लें.

2. मूंगदाल का बैटर तैयार होने के बाद उसे अलग रख दें. इसके बाद पनीर को लंबे और थोड़े मोटे स्ट्रिप्स में काट लें. इन्हें एक प्लेट या बाउल में रखें और ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और अपने पसंद के मसाले डालें.

3. पनीर को हल्के हाथ से टॉस करें, ताकि मसाला हर तरफ अच्छी तरह लग जाए. इससे रोल के अंदर से पनीर का स्वाद और भी मजेदार लगेगा.

4. अब नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं. तैयार मूंगदाल का बैटर तवे पर डालकर चम्मच की मदद से हल्का लंबा और ओवल शेप में फैला लें. इसे बहुत मोटा न रखें, ताकि रोल आसानी से बन सके.

5. चीले को थोड़ा सा घी लगाकर दोनों तरफ से हल्का गोल्डन होने तक सेक लें. लेकिन ध्यान रखें चीले को ज्यादा क्रिस्पी नहीं करना है.

6. इसके बाद चीले के बीच में मसालेदार पनीर की एक स्ट्रिप रखें और उसे चीले में रोल कर दें. ऊपर से थोड़ा सा तेल या घी लगाएं और रोल को धीरे-धीरे पलटते रहें. इसे तब तक सेंकें जब तक बाहर की मूंगदाल की परत सुनहरी और हल्की क्रिस्पी न हो जाए.

7. ध्यान रखें कि रोल को तेज आंच पर न सेंकें. मीडियम आंच पर धीरे-धीरे सेंकने से मूंगदाल का बेस अच्छी तरह पकता है और पनीर भी अंदर से सॉफ्ट रहता है.

8. रोल अच्छी तरह सिक जाए तो इसे तवे से निकालकर कुछ मिनट ठंडा होने दें. अब इसे छोटे-छोटे बाइट साइज पीस में काट लें. ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालें और हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

Related Posts

धनतेरस की शॉपिंग से पहले देखें लिस्ट, इन 9 चीजों की खरीदारी से मिलेगा शुभ फल

धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है. इस साल धनतेरस  6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा. इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह…

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581