बहुत ज्यादा डर दिखाकर AAP उम्मीदवार पर भाजपा का समर्थन करने का दबाव बनाया गया था: प्रवीण राम AAP

अहमदाबाद/गांधीनगर/गुजरात आम आदमी पार्टी के फ्रंटल संगठन प्रदेश अध्यक्ष तथा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण राम ने एक वीडियो के माध्यम से बेहद गंभीर मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बताया कि, गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव में भाजपा आम आदमी पार्टी से इतनी डर गई है कि वे आम आदमी पार्टी के कुछ उम्मीदवारों पर लगातार दबाव बना रहे हैं। वार्ड नंबर सात के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पर भाजपा द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें प्रचार करने के लिए न जाने देने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। जिसके कारण आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार तीन-चार दिनों से प्रचार में निकलने से भी डर रहे थे। आगे आम आदमी पार्टी के नेता प्रवीण राम ने बताया कि, आम आदमी पार्टी के उस उम्मीदवार पर बहुत ज्यादा डर और दबाव पैदा कर दिया गया और कहीं न कहीं भाजपा को समर्थन देने तक का दबाव बनाया गया था। मैं भाजपा से इतना कहना चाहता हूं कि आप आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पर जो दबाव बना रहे हैं, उससे जनता भाजपा के खिलाफ जाएगी। आपको जितना दबाव बनाना है बना लो, आने वाले दिनों में जनता झाड़ू का रास्ता अपनाएगी, आम आदमी पार्टी का रास्ता अपनाएगी और आप गलत तरीके से दबाव बनाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का जो काम कर रहे हैं, उसका जवाब गांधीनगर की जनता भाजपा को देगी। आम आदमी पार्टी गुजरात

  • Related Posts

    बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’

    रायपुर बाल संरक्षण में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल, स्कूलों में गठित होंगे ‘बाल प्रहरी क्लब’ बाल अधिकारों की रक्षा और विद्यालयों में सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से…

    विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को ओ.एन.ओ.एस के माध्यम से 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक मिली पहुँच

    रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न इन्फॉर्मेशन लाइब्रेरी नेटवर्क सेंटर, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (नई दिल्ली) और इंदिरा गांधी कृषि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

    Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

    Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

    Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

    Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

    Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

    Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

    Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

    Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

    Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

    मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

    मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581