झारखंड में दुर्गा पूजा पर चाक-चौबंद रहेगी बिजली व्यवस्था, ट्रांसफार्मर से फीडर तक होगी खास निगरानी

 रांची
 शारदीय नवरात्र झारखंड का प्रमुख त्योहार है। रांची, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां समेत प्रदेश के प्रमुख शहरों में मां दुर्गा की सार्वजनिक पूजा धूमधाम से मनाते हैं। लाखों लोग पूजा मंडपों में जाते हैं। जहां देखो, उधर रंग बिरंगी रोशनी।

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के शीर्ष अधिकारियों को अंदाजा है कि आम नागरिकों को निर्वाध बिजली चाहिए तो पूजा मंडपों की विद्युतापूर्ति में भी लगातार सजगता आवश्यक है।

जेबीवीएनएल सीएमडी के श्रीनिवासन ने शनिवार को दुर्गा पूजा के एकमात्र मसले पर शीर्ष अधिकारियों के अलावा रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका और मेदिनीनगर के बिजली महाप्रबंधकों के साथ ऑनलाइन संवाद किया। के श्रीनिवासन का साफ कहना था कि जो भी करने की जरुरत है, अभी कीजिए। पूजा मंडप को ज्यादा बिजली चाहिए और ट्रांसफार्मर कम क्षमता का है तो बदल दीजिए। मां दुर्गा की पूजा में बिजली के कारण विघ्न नहीं होनी चाहिए।

पूजा समिति और बिजली विभाग का वाट्सअप ग्रुप बनेगा
जेबीवीएनएल के आला अधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि सभी जिला मुख्यालयों में पूजा समितियों और बिजली अधिकारियों का साझा वाट्सअप ग्रुप बनाया जाएगा। उद्देश्य है कि उभयपक्ष को त्वरित सूचनाएं मिलती रहे। किसी तरह के भ्रम की संभावना नहीं रहे। सभी जिलों में बिजली नियंत्रण केंद्र बनाया जाएगा।

कार्यपालक, सहायक और कनीय अभियंता के दूरभाष नंबर आम जनता के लिए सार्वजनिक किए जाएंगे ताकि लोग संपर्क कर सके। समीक्षा बैठक में तय किया गया कि पंचमी से महानवमी तक शाम से पूजा मंडपों में एक बिजली कर्मचारी अवश्य रहेगा। पूजा मंडप से पांच मीटर की दूरी पर बिजली तार लगाए जाएंगे।

बिजली सब स्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर को जांचा परखा जाएगा। जरूरत हुई तो तेल डाला जाएगा। 33 और 11 केवीए के फीडर की गश्ती कर गड़बड़ी ठीक की जाएगी। ऑनलाइन समीक्षा बैठक में जेबीवीएनएल के वितरण एवं परियोजना निदेशक प्रभात कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक (ओएंडएम), वाणिज्य एवं राजस्व के कार्यकारी निदेशक, एसटीएन महाप्रबंधक भी शामिल हुए।

मां दुर्गा की पूजा झारखंड का बड़ा त्योहार है। महापंचमी से ही लाखों लोग घरों से निकलने लगते हैं। प्रयास है कि दुर्गा पूजा में बिजली व्यवस्था चाक चौबंद रहे। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दुर्गा पूजा शुरू होने के पहले वो सब कुछ कर लें जो अत्यावश्यक है। किसी तरह की चूक नहीं रहे।
-के श्रीनिवासन, सीएमडी, जेबीवीएनएल।

Related Posts

Global Investors Summit के प्रस्तावों पर फोकस, विदेशी निवेशकों से मिलेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव; 24 नवंबर से दौरा

भोपाल  मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 नवंबर से शुरू होने वाली पांच दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं। वे 23 नवंबर की रात को भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे…

उत्तर प्रदेश बनेगा क्वांटम टेक्नोलॉजी का नया हब! सरकार की बड़ी तैयारी, नोएडा और लखनऊ में खुलेंगे सेंटर

नोएडा उत्तर प्रदेश उभरती हुई तकनीकों के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है, इसी कड़ी में राज्य सरकार एक समर्पित राज्य स्तरीय क्वांटम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Parali Burning: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़े, 94 लाख जुर्माने के बावजूद नहीं थम रही आग

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Haryana High Court: मुआवजे की गणना में टिप को भी मिलेगी जगह, कोर्ट ने स्पष्ट किया आय का आधार

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581