21 हजार नए गरीब परिवार जुड़े, हिमाचल में कुल संख्या 2.87 लाख; सरकार बनाएगी नई योजना

शिमला
 हिमाचल में गरीब परिवारों की संख्या घटने के बजाय बढ़ गई है। प्रदेश में अब नए सर्वे के आधार पर नौ चरण में करीब 2.87 लाख परिवार गरीब परिवारों की सूची में शामिल हुए हैं। पहले यह संख्या 2.66 लाख थी, यानी गरीब परिवारों की संख्या में करीब 21 हजार का इजाफा हुआ है।

नौवें चरण में गरीब परिवारों के चयन की प्रक्रिया के तहत अभी प्रकिया को पूरा किया गया और 1.09 लाख परिवारों का चयन किया है। प्रदेश में 2.87 लाख गरीब परिवारों में करीब 1.50 लाख ऐसे गरीब परिवारों का चयन हुआ है, जो इससे पहले कभी भी गरीब परिवारों की सूची में शामिल नहीं रहे। सरकार अब इन चयनित परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाएं तैयार कर और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।

इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को केवल सूची में दर्ज करना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार, स्वरोजगार, आवास, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सरकारी सहायता का लाभ दिलाना होगा। प्रदेश में पहले से बीपीएल सूची में दर्ज 2.66 लाख परिवारों में से 1.16 लाख ऐसे परिवार हैं जो पहले वाली सूची में शामिल थे।

नौवें चरण में बड़ी संख्या में परिवारों का सर्वे और सत्यापन किया गया। चयन के बाद सामने आए आंकड़ों ने पुराने रिकार्ड में दर्ज गरीब परिवारों की संख्या को पीछे छोड़ दिया है। इसमें शामिल पात्र महिलाओं को 1500 रुपये, 300 यूनिट निश्शुल्क बिजली, चरणबद्ध तरीके से आवास की सुविधा सहित स्वरोजगार व रोजगार के लिए उचित व्यवस्था की जाती है।

 

Related Posts

खुली सीमा से रणनीतिक चुनौतियों तक, भारत-नेपाल रिश्तों में संतुलन जरूरी

नई  दिल्ली  भारत और नेपाल का संबंध केवल दो पड़ोसी देशों का राजनयिक रिश्ता नहीं, खुली सीमा, साझा संस्कृति, व्यापार और भरोसे से जुड़ा है। हालांकि राजनीतिक असंवेदनशीलता, सीमा विवाद,…

हिमालय में आने वाली है बड़ी आफत? भारत समेत पड़ोसी देशों पर मंडराया नया संकट

नई दिल्ली  भारत और आसपास के इलाके में तबाही की आहट सुनाई दे रही है. आसमान में अभी से ही आफत मंडराने लगी है. अबकी सर्दी भयंकर सितम ढाने वाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581