लंका पर टीम इंडिया का तूफानी वार, 124 रन से जीतकर एशियन गेम्स के फाइनल में एंट्री

निशिन

एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका 124 रनों से हरा दिया है. भारत के 169 रनों के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में 45 रनों पर ही ढेर हो गई. इस शानदार जीत के साथ भारत एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल मैच के लिए क्वालीफाई कर गया है, जहां उनका मुकाबला पाकिस्तान से होगा. जिसने आज ही खेले गए पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश के हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। 

श्रीलंका 45 के स्कोर पर ढेर
170 रनों के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में ही ऑलआउट हो गई. जिसके साथ भारत ने ये मैच 124 रनों से अपने नाम कर लिया. बुमराह, अक्षर और अभिषेक ने दो-दो विकेट झटके, जबकि तीन विकेट रन आउट हुए. एक विकेट वाशिंगटन सुंदर को मिला. श्रीलंकाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों और फील्डरों के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक सके. 6 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके जबकि 10 बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सके. अब फाइनल में भारत का सामना 3 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा। 

जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम महज 9.5 ओवर्स में 45 रनों पर स‍िमट गई. इस तरह भारतीय टीम को गुरुवार को 124 रनों से व‍िशाल जीत म‍िली। अब भारत का ए‍श‍ियन गेम्स मेन्स क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच में मुकाबला पाकिस्तान से 3 स‍ितंबर को होगा, जिसने गुरुवार को ही बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था। 

 

श्रीलंका की पारी की हाइलाइट्स 
रनचेज में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और सिनेथ जयवर्धने को दूसरी ही गेंद पर 0 के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने एलबीडब्लू आउट कर दिया. इसी ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सोहन डी लिवेरा (0) को व‍िकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करवाया. इस तरह श्रीलंका को  रनचेज में पहले ही ओवर में दो झटके लगे। 

वहीं ओपनर लसिथ क्रूसपुले भी ब‍िना खाता खोले रन आउट हो गए. इसके बाद आए कप्तान सहान अराच‍िगे भी 9 रन बनाकर चलते बने. वहीं एशेन बंडारा (0) पांचवें व‍िकेट के रूप में आउट हुए. छठा व‍िकेट नुवानिदु फर्नांडो (15) का रहा, जो रन आउट हुए. सातवां व‍िकेट वानुजा सहान का रहा, जो एक रन बनाकर वॉश‍िगन सुंदर की गेंद पर आउट हो गए.  जो श्रीलंका का सातवां व‍िकेट रहे. वहीं इसके बाद श्रीलंका की पूरी टीम 45 रनों पर स‍िमट गई. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभ‍िषेक शर्मा को 2-2 सफलता म‍िलीं. वहीं उनके तीन बल्लेबाज रन आउट हुए। 

विकेट पतन:  1-0 (सिनेथ जयवर्धने, 0.2 ओवर), 2-0 (सोहन डी लिवेरा, 0.5 ओवर), 3-2 (लसिथ क्रूसपुले, 1.1 ओवर), 4-18 (सहान अराचिगे, 3.1 ओवर), 5-18 (एशेन बंडारा, 3.4 ओवर), 6-31 (नुवानिदु फर्नांडो, 4.5 ओवर), 7-33 (वानुजा सहान, 6.2 ओवर), 8-45 (थरिंदु रत्नायके, 9.3 ओवर), 9-45 (चमिका करुणारत्ने, 9.4 ओवर), 10-45 (बिनुरा फर्नांडो, 9.5 ओवर)

भारत की पारी की हाइलाइट्स 
इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्र‍ित किया, ईशान किशन भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ी हाइलाइट रहे. उन्होंने 46 गेंदों पर नाबाद 80   रनों की पारी खेली. उनकी पारी में 4 चौके और 5 छक्के आए।  

भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभ‍िषेक शर्मा ओपन‍िंग करने के लिए उतरे. अभिषेक शर्मा ने आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया, लेकिन उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चल सकी. उन्होंने सिर्फ 3 गेंदों में 7 रन बनाए. कप्तान सहान अरच‍िगे ने सिनेथ जयवर्धने के हाथों उन्हें कैच आउट करवाया. संजू सैमसन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके. उन्होंने 9 गेंदों में 7 रन बनाए. थरिंदु रत्नायके ने संजू को क्लीन बोल्ड कर दिया। 

वहीं सहान अरच‍िगे ने वैभव सूर्यवंशी की 21 गेंदों में 38 रन की तूफानी पारी का अंत कर दिया. वैभव ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए और 180.95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वह ट्रैक से नीचे निकलकर ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को खेलने पहुंचे, लेकिन गेंद की पकड़ और टर्न ने उन्हें चौंका दिया. बल्ले का मोटा बाहरी किनारा लगा और गेंद शॉर्ट थर्ड की ओर उछली, जहां सिनेथ जयवर्धने ने जमीन से कुछ इंच ऊपर शानदार कैच लपक लिया। 

वहीं श्रेयस अय्यर को वानुजा सहान ने 13 रन पर क्लीन बोल्ड किया. श्रेयस के आउट होते ही भारतीय टीम का स्कोर 87/ 4 हो गया. इसके बाद अक्षर पटेल कुछ खास नहीं कर सके और 8 रन बनाकर चलते बने. उनको लसिथ क्रूसपुले की गेंद पर सहान अराचिगे ने कैच पकड़ा. त‍िलक वर्मा भी 2 रन बनाकर आउट हुए. जो टीम का छठा व‍िकेट रहा। 

वहीं ईशान किशन ने मुकाबले में एक छोर संभालकर रखा और 33 गेंदों पर अपनी फ‍िफ्टी पूरी की. ईशान की यह टी20 में सातवीं फ‍िफ्टी रही. 19वें ओवर में श‍िवम दुबे भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में थरिंदु रत्नायके की गेंद पर 3 रन पर आउट हो गए. श्रीलंका की ओर से कप्तान सहार अरच‍िगे, थरिंदु रत्नायके को 2-2 सफलताएं म‍िलीं। 

विकेट पतन: 1-12 (अभिषेक शर्मा, 1.2 ov), 2-24 (संजू सैमसन, 2.6 ov), 3-59 (वैभव सूर्यवंशी, 6.2 ov), 4-87 (श्रेयस अय्यर, 9.4 ov), 5-112 (अक्षर पटेल, 13.5 ov), 6-125 (तिलक वर्मा, 14.6 ov), , 7-151 (शिवम दुबे, 18.5 ओवर)

श्रीलंका के भारत की प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

श्रीलंका की प्लेइंग-11: लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, सोहन डी लिवेरा (विकेट कीपर), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, चामिका करुणारत्ने, वानुजा सहान, विजयकांथ व्यासकांथ, थरिंदु रत्नायके, बिनुरा फर्नांडो
 

भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम

श्रीलंका स्क्वॉड: एशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुल, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), नुवानिडू फर्नांडो, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांथ व्यासकांथ, नुवान तुषारा, थारिंडू रत्नायके, वानुजा सहान, सोहन डी लिवेरा, गरुका संकेथ

Related Posts

F1 इतिहास के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बने किमी एंटोनेली, 19 में से 9 रेस जीतकर जीता खिताब

F1 World Championship: फॉर्मूला-1 या कहें एफ-1, यह दुनिया के सबसे रोमांचक खेल माना जाता है। 2026 सीजन में 23 रेस होनी है। अभी तक 19 रेस ही हुई है।…

4 नवंबर से भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, रचिन-चैपमैन की जगह इन खिलाड़ियों को मिला मौका

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नंवबर से शुरू हो रही है. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581