दाल-रोटी का स्वाद बढ़ा देगा गुजराती भरेला मिर्च, 10 मिनट में होगा तैयार

अक्सर रोज-रोज वही सादी दाल-रोटी या चावल खाकर जी ऊब जाता है और खाने में कुछ तीखा, खट्टा और चटपटा स्वाद चाहिए होता है. ऐसे में गुजरात का प्रसिद्ध भरेला मिर्च यानी स्टफ्ड ग्रीन चिली आपकी बेस्वाद थाली को भी एकदम जायकेदार बनाने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है.

मोटी हरी मिर्च के अंदर भुना हुआ बेसन, नींबू का रस और सोंधे मसालों की स्टफिंग भरकर जब इसे फ्राई किया जाता है तो इसकी खुशबू ही भूख बढ़ा देती है. खास बात है कि अगर घर में कोई सब्जी न बचे तो आप इसे बनाकर आराम से खा सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान है और यह महज 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है. अगर थाली में कटोरी भर दाल-रोटी के साथ यह एक भरेला मिर्च मिल जाए, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि.

सामग्री:
5-6 हरी मिर्च (कम तीखी वाली)
6 बड़े चम्मच तेल
1 कप बेसन
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
3 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
1/4 छोटा चम्मच हींग
3 छोटे चम्मच चीनी
स्वादानुसार नमक
4 छोटे चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच जीरा
छिड़कने के लिए जरूरत अनुसार पानी

बनाने का तरीका
सबसे पहले, 5-6 हरी मिर्च में चीरा लगाएं और उनके अंदर की नसें और बीज निकाल दें.

एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल और 1 कप बेसन डालें. बेसन का रंग बदलने और अच्छी खुशबू आने तक इसे भूनें.
भुने हुए बेसन को एक कटोरे में निकाल लें और फिर उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, चुटकी भर हींग, गरम मसाला, चीनी, नींबू का रस, स्वादानुसार नमक और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. अच्छी तरह मिक्स करें.

फिर तेल डालें और उंगलियों की मदद से तेल को बेसन में मिलाएं. इसके बाद, मिर्च में बने चीरे में यह मसाला भर दें.
एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें, उसमें जीरा और चुटकी भर हींग डालें.

मसाला भरी मिर्च डालें और उन पर थोड़ा पानी छिड़कें. ढककर 1-2 मिनट तक पकाएं.

जब मिर्च पक जाएं, तो उसमें ¼ कप बचा हुआ बेसन का मसाला डालें और 1 मिनट और पकाएं.

खाने के साथ भरवां मिर्च (भरेला मरचा) का मजा लें. यह थेपला के साथ सबसे अच्छा लगता है.

Related Posts

शनिवार का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसकी बदलेगी किस्मत और किन्हें मिलेगी सावधानी बरतने की सलाह

मेष राशि- मन थोड़ा भारी रह सकता है और आसपास का माहौल भी ठीक नहीं लगेगा। लेकिन यह वक्त खुद को समझने का है। भावनाओं से भागने के बजाय उन्हें…

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581