सब्जी नहीं है तो बनाएं राजस्थानी बेसन घसेला, 10 मिनट में तैयार होगा नाश्ता

हरी सब्जियों से लेकर आलू और पनीर बार-बार खाकर मन भर जाता है और कई बार घर में कोई सब्जी भी नहीं होती है. ऐसे में समझ नहीं आता है कि आखिर खाने में क्या बनाया जाए, आज हम आपको एक ऐसी सिंपल और नाश्ते के लिए परफेक्ट सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बनाने में भी समय नहीं लगता है और इसके लिए आपको बाजर से कुछ खरीदकर लाने की भी जरूरत नहीं है. राजस्थानी गट्टे की सब्जी को आपने खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी राजस्थान में बनने वाली बेसन घोसेला खाया है.

बेसन घसेला को बनाने में महज 10 मिनट लगता है, अगर आपको भी नाश्ते में झटपट बनने वाली सब्जी की तलाश है तो यह आपके लिए परफेक्ट रहने वाली है. पहले के जमाने में जब सब्जियां खरीदने के लिए कई किलोमीटर दूर पैदल चलकर जाना होता था, तब बेसन घसेला बना लिया करते थे. आइए आपको राजस्थान की मशहूर बेसन घसेला बनाने का तरीका बताते हैं.

बेसन घसेला बनाने के लिए सामग्री
    1 कप बेसन
    1 प्याज, बारीक कटा हुआ
    4-5 लहसुन की कलियां
    1-2 हरी मिर्च
    1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1/2 चम्मच हल्दी
    1/2 चम्मच जीरा
    1/2 चम्मच राई
    1 चुटकी हींग
    स्वादानुसार नमक
    1-2 चम्मच तेल
    जरूरत के अनुसार पानी
    बारीक कटा हरा धनिया

बेसन घसेला बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले एक कटोरे में एक कप बेसन लें. इसमें स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और आधा चम्मच हल्दी डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बेसन का पतला और चिकना घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल में गांठें न रहें.

अब कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर इसमें राई, जीरा और एक चुटकी हींग डालकर तड़का लगाएं. इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें. लहसुन और हरी मिर्च को कूटकर इसमें मिला दें. प्याज के हल्का सुनहरा होने तक सभी चीजों को अच्छी तरह भून लें.

अब तैयार किया हुआ बेसन का घोल कड़ाही में डालें. घोल डालते ही इसे लगातार चलाते रहें, ताकि बेसन में गांठें न पड़ें. इसे कुछ देर तक लगातार चलाते हुए पकाएं. जब बेसन अच्छी तरह पक जाए और सब्जी गाढ़ी होने लगे, तो कड़ाही को कुछ देर के लिए ढककर पकाएं.

आखिर में ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें. तैयार है झटपट बनने वाली राजस्थानी बेसन घसेला की सब्जी. इसे आप गरमा-गरम रोटी, पराठे या पूरी के साथ सर्व कर सकते हैं.

Related Posts

WhatsApp Profile में जुड़ा नया फीचर, फेसबुक की तरह लगा सकेंगे Cover Photo

नई दिल्ली WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपनी…

1 नवंबर को बन रहा रवि पुष्य योग, प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश के लिए खास संयोग

भोपाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581