MP बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव, बृज गोपाल लोया को प्रदेश मीडिया की कमान

भोपाल 

 मध्यप्रदेश भाजपा में बड़ी नियुक्ति हुई है। बृज गोपाल लोया को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। मध्यप्रदेश भाजपा ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद यह नियुक्ति की गई है। इससे पहले सोमवार के सत्ता और संगठन के शीर्ष नेताओं ने प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्ति के लिए गहन विचार विमर्श किया था। डिजिटल टीम के लिए केंद्रीय नेतृत्व के सख्त दिशा निर्देश हैं। इसका ध्यान रखते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सीएम मोहन यादव से विस्तार से चर्चा की और बुधवार को आखिरकार बृज गोपाल लोया को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाने की घो​षणा कर दी गई।

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को दिल्ली बुला लिया गया था। आशीष अग्रवाल को अब मीडिया विभाग का संयोजक बना दिया गया है। तभी से प्रदेश मीडिया प्रभारी पद खाली था। बुधवार को प्रदेश भाजपा ने बृज गोपाल लोया को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाने की घोषणा की। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

राष्ट्रीय नेतृत्व की बेहद सख्त गाइडलाइन
बीजेपी में डिजिटल टीम को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा बेहद सख्त गाइडलाइन जारी की गई है। पार्टी आलाकमान ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उनके काम में देश के युवाओं की सोच साफ नजर आनी चाहिए। ऐसे में मध्यप्रदेश भाजपा के लिए चुनौती बढ़ गई थी। राज्य में खाली पडे प्रदेश मीडिया प्रभारी की नियुक्ति को लेकर संगठन और सत्ता ने खूब मंथन किया। सोमवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस संबंध में चर्चा के लिए सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने करीब 30 मिनट तक बातचीत की। आधिकारिक तौर पर इस भेंट को सेवा संकल्प अभियान से संबंधित बताया गया लेकिन हकीकत में दोनों शीर्ष नेताओं ने प्रदेश मीडिया प्रभारी की नियुक्ति पर चर्चा की थी।

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में काम कर चुके
बृज गोपाल लोया, बीजेपी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। वे मूलत: रायसेन जिले के हैं। उदयपुरा निवासी बृज गोपाल लोया पार्टी में पहले भी कई अहम पदों पर रहे हैं। वह नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि के साथ ही भाजपा में प्रवक्ता के रूप में भी काम कर चुके हैं। बृज गोपाल लोया की प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्ति के बाद उनके पुश्तैनी नगर में खासा उत्साह दिखा। भाजपाइयों में खुशी दिखाई दे रही है।

 

Related Posts

त्योहारों पर महंगे हवाई टिकटों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अदालत ने कही ये बात

नई दिल्ली दिवाली, छठ पूजा और होली के मौके पर हवाई जहाजों के किराये में कई गुना की वृद्धि हो जाती है. हालात ऐसे हो जाते हैं कि बड़े त्‍योहारों…

PM मोदी के मुकाबले राहुल गांधी को बेहतर नेता मानते हैं उमर अब्दुल्ला, बयान चर्चा में

श्रीनगर  जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बता दिया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्षा का बेहतर नेता किसे मानते हैं। हाल ही में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581