बाजार से नहीं, घर पर बनाएं कुरकुरे मुरमुरे, चावल से बनाने का आसान तरीका

मुरमुरा भारतीय स्नैक्स का एक अहम हिस्सा है. इसका इस्तेमाल भेलपुरी, नमकीन, चाट और कई तरह के झटपट स्नैक्स बनाने में किया जाता है. आप चाहें तो इसमें मसाले और नमक मिलाकर चटपटी नमकीन बना सकते हैं या गुड़-चीनी के साथ इसका मीठा स्नैक भी तैयार कर सकते हैं. हल्के और कुरकुरे मुरमुरे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं.

आमतौर पर मुरमुरा बाजार में आसानी से मिल जाता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसे घर पर बनाने के बारे में नहीं सोचते. लेकिन आप चाहें तो बेहद आसानी से घर पर भी कुरकुरे मुरमुरे बना सकते हैं. इसके लिए आपको चावल, नमक और पानी जैसी कुछ चीजों की जरूरत होगी. तो आइए जानते हैं घर पर मुरमुरा बनाने का आसान तरीका.

चावल से ऐसे बनाएं मुरमुरा
सबसे पहले लगभग 2 कप चावल (उसना चावल ज्यादा बेहतर रहेगा) लें और उन्हें गर्म पानी में थोड़ा सा नमक डालकर कम से कम 30 मिनट के लिए भिगो दें. इससे चावल अच्छी तरह फूल जाएंगे. अब चावलों को छलनी में डालकर पानी पूरी तरह निकाल दें.

इसके बाद चावलों को एक साफ सूती कपड़े या बड़ी थाली में फैलाकर धूप में अच्छी तरह सुखाएं. चावल पूरी तरह सूखने चाहिए. अगर चावलों में नमी रह गई तो मुरमुरे अच्छी तरह फूल नहीं पाएंगे.

अब एक भारी तले वाली कड़ाही या पैन को गैस पर गर्म करें. इसमें लगभग 1 कटोरी सफेद नमक डालकर अच्छी तरह गर्म करें. नमक को बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि वह समान रूप से गर्म हो जाए.

जब नमक अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें सूखे हुए चावल डालें. तेज आंच पर चावलों को लगातार चलाते रहें. कुछ ही समय में चावल के दाने फूलने लगेंगे और मुरमुरे का आकार लेने लगेंगे.

जब ज्यादातर चावल फूल जाएं तो गैस बंद कर दें. अब चावल और गरम नमक के मिश्रण को एक बड़ी छलनी में डालकर छान लें. इससे मुरमुरों से एक्स्ट्रा नमक अलग हो जाएगा. तैयार हैं घर पर बने कुरकुरे मुरमुरे.

इस तरीके से भी बना सकते हैं मुरमुरा
मुरमुरा बनाने का एक और तरीका भी है. इसके लिए पहले चावल को उबालकर अच्छी तरह सुखा लें. इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और सूखे हुए चावल डालें. इन्हें लगभग एक मिनट तक चलाते हुए भूनें. चावल फूलकर मुरमुरे जैसे हो जाएंगे.

किस तरह के चावल का इस्तेमाल करें?
घर पर मुरमुरा बनाने के लिए मोटे दाने वाले उसना चावल का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. हालांकि, आप अपनी पसंद के चावल से भी इसे बनाने की कोशिश कर सकते हैं. तैयार मुरमुरों से आप भेलपुरी, नमकीन या अपनी पसंद का कोई भी झटपट स्नैक बना सकते हैं.

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581