₹11 हजार में बुक करें Hyundai Bayon, पेट्रोल के साथ CNG ऑप्शन भी मिलेगा

 नई दिल्ली

मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई एक नई कार लेकर आ रही है. हम बात कर रहे हैं हुंडई बेयॉन (Hyundai Bayon) की. इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है. 11 हजार रुपये खर्च करके आप इस एसयूवी (SUV) को बुक कर सकते हैं. एसयूवी को आप हुंडई की आधिकारिक वेबसाइट या फिर हुंडई डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। 

ब्रांड ने लॉन्च से पहले इस कार के कई टीजर ड्रॉप किए हैं. बेयॉन को कंपनी वेन्यू और क्रेटा के बीच में कहीं लॉन्च कर सकती है. ये कार त्योहारी सीजन से पहले लॉन्च हो सकती है. वैसे कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में इसके डेब्यू की तारीख तय कर दी है. आइए जानते हैं इस एसयूवी की खास बातें। 

कब लॉन्च होगी हुंडई बेयॉन? 
वैसे भारतीय बाजार में ये कार दिवाली से पहले लॉन्च होनी है, लेकिन कंपनी ने इसकी तारीखों का ऐलान नहीं किया है. ग्लोबल मार्केट को लेकर इसकी जानकारी सामने आ चुकी है. हुंडई इस एसयूवी को 12 अक्टूबर 2026 को पेरिस मोटर शो में अनवील करने वाली है. यूरोप में इसकी एंट्री की तारीखें तो कन्फर्म हो गई हैं. भारत में भी ये एसयूवी अक्टूबर में ही लॉन्च हो सकती है।  

क्या होगा हुंडई बेयॉन में खास? 
बेयॉन को कई मौकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. हुंडई ने इसके कई टीजर भी जारी किए गए हैं, जिससे कार के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है. बेयॉन का ओवरऑल लुक एक क्रॉसओवर जैसा होगा. यानी आप इसे कुछ-कुछ मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स जैसा समझ सकते हैं। 

एसयूवी में स्प्लिट हेडलैम्प्स का सेटअप मिलेगा, जो एच-शेप्ड एसईडी डीआरएल्स के साथ आएगी. मेन हेडलैम्प बंपर पर होंगे. इसमें रग्ड लुक वाला स्किड प्लेट मिलेगा. बेयॉन में रेगुलर पुल टाइप डोर हैंडल मिलेंगे. इसके अलावा फंक्शनल रूफ रेल्स और अच्छा खासा व्हील आर्च मिलेगा।  

रियर में स्लिम एलईडी लाइट बैंड मिलेगा. एसयूवी में पैनोरोमिनक सनरूफ दिया जा सकता है. ये कार 4 मीटर से बड़ी हो सकती है. इंटीरियर की बात करें, तो ये कार नई आई20 जैसे इंटीरियर के साथ आएगी. इसमें वर्टिकल एसी वेंट और फिजिकल कंट्रोल मिलेंगे। 

बेयॉन में 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आ सकता है. इसके साथ ही कंपनी फैक्टरी फिटेड सीएनजी किट ऑफर कर सकती है. इसमें अंडर बॉडी टैंक देखने को मिल सकता है, जैसा मारुति सुजुकी विक्टोरिस में आता है. इसकी कीमत 9 लाख रुपये से 14 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच हो सकती है। 

Related Posts

धनतेरस से पहले खरीदारों को राहत, सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी

नई दिल्ली धनतेरस और दिवाली से चंद दिन पहले सोने-चांदी की कीमतें लगातार घटती जा रही हैं, एक तरह से मंगलवार को फिर से सोने-चांदी के भाव बिखर गए हैं.…

ऑटो बाजार में बड़ा उलटफेर, Maruti सबसे आगे और Tata ने बदला गेम; देखें टॉप-10 कार कंपनियां

मुंबई   त्योहारी सीजन की रौनक और मजबूत मांग के बीच अक्टूबर 2026 में भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया. नवरात्रि और दशहरा के दौरान खरीदारी बढ़ने से कई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581