WI के खिलाफ विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, 10 रिकॉर्ड्स पर होगी नजर

 नई दिल्ली

विराट कोहली के 100 शतक पूरे होंगे या नहीं यह बात हर कोई जानना चाहता है। किंग कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 85 शतक दर्ज हैं, वह टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे में ही एक्टिव हैं। 2027 वर्ल्ड कप तक भारत को कई वनडे मैच खेलने हैं। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि टूर्नामेंट खत्म होते-होते कोहली शतकों का शतक पूरा करें और फिर ही अपना रिटायरमेंट अनाउंस करें। भारत को अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से खेलनी है। इस सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर के 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड समेत कुल 10 रिकॉर्ड्स होंगे। आइए इन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं-

    विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन का आंकड़ा छूने के लिए 59 रन चाहिए। किंग कोहली इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर के नाम यह वर्ल्ड रिकॉर्ड 377 पारियों में दर्ज हैं, जबकि कोहली ने अभी तक 302 पारियां ही खेली है।

    लिस्ट ए में सबसे ज्यादा 60 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। वहीं विराट कोहली 59 शतकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। 2 सेंचुरी और लगाते ही कोहली सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

    वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 शतक लगाते ही वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

    विराट कोहली (41) घर पर सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड से 2 शतक दूर हैं। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी 42 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर के नाम है।

    वेस्टइंडीज के खिलाफ जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा सेंचुरी के रिकॉर्ड से भी कोहली एक शतक दूर है।

    सचिन तेंदुलकर के नाम घर पर सबसे ज्यादा 6976 वनडे रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। विराट कोहली (6867) उनके इस रिकॉर्ड से 110 रन ही पीछे हैं।

    इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड से कोहली 271 रन दूर हैं।

    वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत में सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड से कोहली 142 रन दूर है।

    नंबर-3 पर 13 हजार वनडे रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लिए कोहली को 180 रनों की दरकार है।

    एशिया में 17000 इंटरनेशनल रन पूरा करने के लिए किंग कोहली को 215 रन चाहिए।

विराट कोहली के वनडे करियर की बात करें तो, अभी तक खेले 314 मैचों की 302 पारियों में 58.59 की औसत के साथ उन्होंने 14941रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 54 शतक लगाए हैं, जबकि 79 हाफ सेंचुरी ठोकी है।

Related Posts

IPL 2027 से पहले CSK और SRH का बड़ा सौदा, खलील अहमद और नाथन एलिस की हुई अदला-बदली

नई दिल्ली आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ा और दिलचस्प ट्रेड डील आधिकारिक रूप से पूरा हो गया है।…

29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार का धमाका, बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581