बेसन और चावल के आटे से बनाएं बाजार जैसी क्रिस्पी चकली, जानें आसान रेसिपी

 शाम की चाय के साथ अगर कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाने का मन हो तो चकली एक बढ़िया ऑप्शन है. चकली का कुरकुरा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. बाजार में कई तरह की चकली आसानी से मिल जाती है लेकिन आप इसे घर पर बनाते हैं तो अपने स्वाद के हिसाब से मसाले कम या ज्यादा कर सकते हैं. आज हम आपको बेसन और चावल के आटे से बाजार जैसी क्रिस्पी और चटपटी चकली बनाना बताएंगे, जिससे आप इसे आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं.

इसे बनाकर आप कई दिनों तक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर भी कर सकते हैं और जब मन करे चाय के साथ इसका आनंद ले सकते हैं. तो अगर आप भी कुछ नया और टेस्टी स्नैक घर पर बनाना चाहते हैं तो बेसन चकली ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं बेसन से क्रिस्पी और टेस्टी चकली बनाने की आसान रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
2 कप बेसन
1 कप चावल का आटा
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटी चम्मच अजवाइन
1 बड़ा चम्मच तिल
2 बड़े चम्मच घी या तेल (मोयन के लिए)
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार
तेल तलने के लिए

बेसन चकली बनाएंगे कैसे?

  • बेसन चकली बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा, तिल, अजवाइन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें मोयन के लिए घी या तेल डालें और हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि घी आटे में अच्छी तरह मिल जाए.
  • इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें. ध्यान रखें कि आटा बहुत ज्यादा नरम न हो, वरना चकली का शेप बनाने में परेशानी हो सकती है. आटा तैयार होने के बाद इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
  • अब चकली मेकर में स्टार शेप वाली प्लेट लगाएं और उसमें तैयार आटा भर दें. एक प्लास्टिक शीट या बटर पेपर पर हल्का सा तेल लगाएं. इसके बाद चकली मेकर की मदद से गोल-गोल चकली बनाएं. चकली बनाते समय ध्यान रखें कि इसका आकार एक जैसा रहे और चकली टूटे नहीं.
  • अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. तेल ज्यादा तेज गर्म न हो, वरना चकली बाहर से जल्दी ब्राउन हो सकती है और अंदर से कच्ची रह सकती है. तेल गर्म होने पर चकली को सावधानी से कड़ाही में डालें और दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें.
  • तली हुई चकली को टिश्यू पेपर पर निकाल लें, ताकि जो एक्स्ट्रा तेल हो निकल जाए. चकली को पूरी तरह ठंडा होने दें.
  • इसके बाद इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें. इस तरह आप घर पर आसानी से बेसन की क्रिस्पी और टेस्टी चकली तैयार कर सकते हैं.

 

Related Posts

शनिवार का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसकी बदलेगी किस्मत और किन्हें मिलेगी सावधानी बरतने की सलाह

मेष राशि- मन थोड़ा भारी रह सकता है और आसपास का माहौल भी ठीक नहीं लगेगा। लेकिन यह वक्त खुद को समझने का है। भावनाओं से भागने के बजाय उन्हें…

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव

कभी आइसक्रीम खाते समय, कभी गर्म चाय पीते हुए या फिर मीठा खाने के बाद दांतों में अचानक झनझनाहट होने लगती है। इस समस्या को टूथ सेंसिटिविटी कहा जाता है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581