खाना खाने के बाद मुंह का स्वाद बदलना है? घर पर झटपट बनाएं खट्टी-मीठी जीरा पाचक गोली

खाना खाने के बाद अगर आपका भी कुछ खट्ठा-मीठा या चटपटा खाने का मन करता है तो इस बार बाजार से पाचक गोली खरीदने के बजाय इसे घर पर बनाकर देखें. जीरा पाचक गोली स्वाद में खट्टी-मीठी और हल्की मसालेदार होती है, जिसे खाने के बाद मुंह का स्वाद भी बदल जाता है. इसे बनाने के लिए आपको जीरा, आमचूर पाउडर, काला नमक, सेंधा नमक, नींबू और कुछ सामान्य चीजों की जरूरत होगी. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय और मेहनत भी नहीं लगती. आप इन गोलियों को बनाकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं और जब मन करे तब खा सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर टेस्टी जीरा पाचक गोली बनाने की आसान रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
¼ कप जीरा
1 बड़ा चम्मच काली मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच आमचूर पाउडर
1 बड़ा चम्मच सेंधा नमक
½ बड़ा चम्मच काला नमक
5 बड़े चम्मच नींबू का रस
1 कप पिसी हुई चीनी
चुटकीभर हींग

जीरा पाचक गोली घर पर बनाएं कैसे?

  • जीरा पाचक गोली बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही गर्म करें और उसमें जीरा डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें. जीरा हल्का भुन जाए और उसमें से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. इसे ठंडा होने दें. इसके बाद भुने हुए जीरे को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें.
  • अब एक बड़े बाउल में पिसा हुआ जीरा, काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, काला नमक, आमचूर पाउडर, हींग और पिसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे नींबू का रस डालते हुए मिश्रण को मिलाएं. ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा गीला न हो. इसे इस तरह तैयार करें कि इससे आसानी से छोटी-छोटी गोलियां बनाई जा सकें.
  • अब तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी गोलियां बना लें. इन गोलियों को पिसी हुई चीनी में हल्का सा लपेट दें. इसके बाद इन्हें कुछ समय के लिए सूखने दें. आपकी घर पर बनी जीरा पाचक गोलियां तैयार हैं.
  • आप इन्हें खाने के बाद कभी-कभी मुंह का स्वाद बदलने के लिए ले सकते हैं. गोलियों को पूरी तरह सूखने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रखकर स्टोर करें.

 

Related Posts

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

कतर में ₹2.5 लाख की नौकरी छोड़ भारत लौटे आदित्य, मैसूर में शुरू की नई जिंदगी

कतर में एयरलाइन की नौकरी, हर महीने 2.5 लाख रुपये की कमाई और एक तयशुदा करियर… आदित्य सिंह के पास वह सब था जिसके लिए कई युवा विदेश जाने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581