घर पर बनाएं पूजा वाले सफेद बताशे, सिर्फ 3 चीजों से मिनटों में होंगे तैयार

घर में पूजा-पाठ हो, किसी खास मौके पर भगवान को भोग लगाना हो या प्रसाद में कुछ मीठा रखना हो, बताशे का इस्तेमाल अक्सर किया जाता है. ऐसे में ज्यादातर लोग इन्हें बाजार से खरीदकर लाते हैं. सफेद-सफेद और फूले हुए बताशे ना केवल देखने में बल्कि खाने में भी बहुत टेस्टी लगते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो बताशे घर पर भी बेहद आसानी से बना सकते हैं.

खास बात ये है कि इसके लिए न तो बहुत ज्यादा इंग्रेडिएंट्स की जरूरत होगी और न ही घंटों रसोई में खड़े रहना पड़ेगा. सिर्फ चीनी, पानी और थोड़े से बेकिंग सोडा की मदद से आप घर पर ही हल्के, सफेद और फूले-फूले बताशे तैयार कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इन्हें बनाने के लिए किसी खास सांचे या मशीन की जरूरत नहीं पड़ती. यानी बाजार से पैकेट खरीदने के बजाय थोड़ी सी मेहनत में घर पर ही ताजे बताशे तैयार किए जा सकते हैं. चलिए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं बताशे.

बताशे बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
    1 कप चीनी
    ½ कप पानी
    2 चुटकी बेकिंग सोडा
    थाली को ग्रीस करने के लिए थोड़ा सा घी

बनाने का तरीका:
1. बताशे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी और साफ थाली लें. इसमें हल्का सा घी लगाकर इसे चिकना कर लें. लेकिन ध्यान रखें कि घी की बहुत मोटी लेयर लगाने की जरूरत नहीं है. बस थाली पर हल्की सी ग्रीसिंग के लिए ही घी का इस्तेमाल करना है. ताकि तैयार बताशे आसानी से निकल सकें.

2. अब एक पैन में 1 कप चीनी और ½ कप पानी डालें. इसे मीडियम आंच पर पकाएं और लगातार चलाते रहें, जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए. चीनी घुलने के बाद आंच को तेज कर दें और चाशनी को पकने दें. जब चाशनी थोड़ी गाढ़ी होने लगे, तो तुरंत आंच धीमी कर दें.

3. अब इसमें 2 चुटकी बेकिंग सोडा डालें. इसे डालते ही मिश्रण तेजी से फूलने लगेगा, इसलिए बिना देर किए इसे बहुत तेजी से मिक्स करें. मिश्रण अच्छी तरह फुल जाए तो गैस बंद कर दें.

4. अब तैयार मिश्रण को बिना देर किए घी लगी थाली में थोड़ा-थोड़ा टपकाते जाएं. मिश्रण की हर बूंद थाली पर गिरते ही धीरे-धीरे गोल बताशे की शेप लेने लगेगी. यहां सबसे जरूरी बात ये है कि मिश्रण को ज्यादा देर तक ठंडा न होने दें, वरना इसे आकार देना मुश्किल हो सकता है.

5. सारे बताशे थाली में डालने के बाद इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडे होने पर इन्हें धीरे-धीरे थाली से निकाल लें. इस तरह घर पर ही सफेद, हल्के और फूले-फूले बताशे तैयार हो जाएंगे.

Related Posts

BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

BPSC Result: बीपीएससी 71वीं मेंस का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर इसी सूची में देखे जा…

दिवाली के बाद घर से तुरंत हटा दें ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती हैं गंदगी और बीमारियों की परेशानी

दिवाली पर घर को सजाने-संवारने के लिए हम खूब खरीदारी करते हैं. कहीं नए दीये आते हैं, तो कहीं रंग-बिरंगी झालर, फूल और सजावटी सामान से घर को सजाया जाता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581