बेसन का चीला खाकर हो गए हैं बोर? झटपट बनाएं टेस्टी और हेल्दी पोहा-सूजी चीला

सुबह के नाश्ते में चीला कई लोगों को पसंद आता है. लेकिन आप हर दिन बेसन का चीला खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो पोहा चीला बना सकते हैं. पोहा और सूजी से तैयार यह चीला खाने में काफी टेस्टी होता है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता, इसलिए सुबह की जल्दबाजी में भी आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं.

इसमें प्याज, टमाटर, हरा धनिया और मसाले डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आप इसे हरी चटनी, दही या अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं पोहा चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी और इसे घर पर आसानी से कैसे तैयार किया जा सकता है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप पोहा
1/2 कप सूजी
1 छोटा चम्मच दही
1/2 प्याज, बारीक कटा हुआ
1/2 टमाटर, बारीक कटा हुआ
1/2 छोटा चम्मच राई
1 करी पत्ता
नमक, स्वादानुसार
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
पानी, जरूरत के अनुसार
थोड़ा सा तेल

पोहे से चीला कैसे बनाएं?
    पोहा चीला बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. अब इसे एक बड़े बाउल में निकालें. इसमें सूजी, दही और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि घोल न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला. अब इस घोल को लगभग 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
    इसके बाद घोल में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरा धनिया, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब एक छोटे पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें राई और करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें. इस तड़के को पोहे के घोल में डालकर अच्छी तरह मिला दें.
    अब तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं. तवा गर्म होने पर एक कलछी घोल डालकर गोल आकार में फैला दें. चीले को मीडियम गैस पर पकाएं. जब नीचे की तरफ से हल्का सुनहरा होने लगे तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.
    जब चीला दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा हो जाए तो इसे तवे से निकाल लें. इसी तरह बाकी घोल से भी चीले तैयार कर लें.
    आपका गरमागरम पोहा चीला तैयार है. इसे हरी चटनी, दही या अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

 

Related Posts

Realme के नए फोन की तस्वीरें लीक, 10,000mAh बैटरी और कैमरा डिजाइन ने खींचा ध्यान

मुंबई  स्मार्टफोन की बैटरी खत्म होने की टेंशन से परेशान रहने वाले लोगों के लिए Realme एक बड़ा सरप्राइज तैयार कर रहा है. कंपनी की अगली मिड-रेंज सीरीज के Realme…

बैंकिंग नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, BOB में 837 पदों पर आवेदन की नई तारीख जारी

नई दिल्ली    क्या आप भी बैंक में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं? अगर हां तो क्या आपने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विस की पोस्ट पर आवेदन कर दिया है?…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581