VinFast Upcoming Cars: भारतीय बाजार के लिए दो स्पेशल कारें तैयार, बजट 10 लाख रुपये से कम

 नई दिल्ली
विनफास्ट (VinFast) भारतीय बाजार में अपनी स्ट्रैटजी को बदलती दिख रही है. रिपोर्ट्स की मानें, तो वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी दो नई कारों को तैयार कर रही है. इन दोनों कारों को भारतीय बाजार के लिए खास तौर पर तैयार किया जा रहा है, जिसकी कीमत काफी कंपटीटिव होने वाली है। 

ब्रांड इन दोनों में से एक कार को 12000 डॉलर (लगभग 10 लाख रुपये) से कम कीमत पर लॉन्च कर सकता है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की दो अपकमिंग ईवी का कोडनेम वीएफ एक्स और वीएफ वाई है. इनकी प्लानिंग अभी शुरुआती चरण में है। 

क्या है कंपनी का प्लान? 
विनफास्ट ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. इन मॉडल्स को लेकर कंपनी अपना प्लान प्रोडक्शन तक पहुंचने पर बदल सकती है. ये कदम कंपनी की पहले की प्लानिंग से अलग है. पहले कंपनी भारत में वीएफ 3, वीएफ 6 और वीएफ 7 मॉडल का लोकली प्रोडक्शन करने वाली थी।  

अब कंपनी ने इंटरनेशन मॉडल्स के भारत में प्रोडक्शन प्लान्स को कैंसिल कर दिया है. भारत में ये कंपनी फिलहाल वीएफ 6 और वीएफ 7 को बेचती है. ये दोनों ही कारें सीकेडी (CKF) रूट के जरिए भारत में आती है. इनकी असेंबली तमिलनाडु प्लांट में होती है। 

नए मॉडल्स को कंपनी लोकली भारत की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार करेगी. इन्हें तैयार करते हुए कीतमों का भी ध्यान रखा जाएगा. कंपनी ने इसके लिए भारतीय कंपोनेंट सप्लायर्स से बातचीत भी शुरू कर दी है. इसका टार्गेट भारत में इस कार को आसानी से बनाना है. इसकी मदद से कंपनी हायर लोकलाइजेशन को बढ़ा पाएगी और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट को कंट्रोल में भी रख पाएगी। 
 
कितनी हो सकती है कीमत?
अपकमिंग मॉडल्स में से वीएफ एक्स काफी महत्वपूर्ण है. रिपोर्ट्स की मानें, तो विनफास्ट (VinFast) इस कार की कीमत को 12 हजार डॉलर से कम रखना चाहती है. यानी ये भारतीय बाजार में 10 हजार रुपये से कम बजट में आएगी. साइज के मामले में ये कार वीएफ 3 और वीएफ 6 के बीच आएगी। 

ये एक कॉम्पैक्ट कार होगी जिसमें वीएफ 3 के मुकाबले ज्यादा इंटीरियर स्पेस मिलेगा. अगर कंपनी ने 10 लाख रुपये से कम के बजट में इस कार को लॉन्च किया, तो इसका सीधा मुकाबला टाटा मोटर्स से होगा. टाटा मोटर्स इस वक्त भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेच रही है. खासकर 10 लाख रुपये के बजट में टाटा का दबदबा है। 

Related Posts

सेंसेक्स की तूफानी तेजी से निवेशकों की चांदी, क्या बाजार में शुरू हुआ तेजी का नया दौर?

मुंबई  शेयर मार्केट में इन दि‍नों रौनक है. होर्मुज का टेंशन वहीं है, तेल की कीमतें अभी भी 100 के आसपास हैं. डोनाल्‍ड ट्रंप के मनमानी फैसले सामने हैं, फ‍िर…

धनतेरस से पहले खरीदारों को राहत, सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी

नई दिल्ली धनतेरस और दिवाली से चंद दिन पहले सोने-चांदी की कीमतें लगातार घटती जा रही हैं, एक तरह से मंगलवार को फिर से सोने-चांदी के भाव बिखर गए हैं.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581