एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

एनएमडीसी ने क्षमता निर्माण कार्यक्रम के माध्यम से सतर्कता जागरूकता को मजबूत किया

हैदराबाद, 
सतर्कता जागरूकता अभियान के अग्रदूत के रूप में, एनएमडीसी सतर्कता विभाग ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के मार्गदर्शन में पहचाने गए प्रमुख फोकस क्षेत्रों को कवर करते हुए 10  और 11 सितंबर 2026 को हैदराबाद में दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया। एनएमडीसी की विभिन्न परियोजनाओं और प्रधान कार्यालय के लगभग 55 अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने सार्वजनिक खरीद, अनुबंध प्रबंधन और साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर व्यावहारिक और संवादात्मक सत्र दिए।
उद्घाटन कार्यक्रम में एनएमडीसी के निदेशक (उत्पादन) श्री जॉयदीप दास गुप्ता और श्री सी नीलकंठ रेड्डी, सीवीओ, एनएमडीसी की उपस्थिति रही। ।

10 सितंबर 2026 को, श्री कंवलप्रीत, आईआरएसएस, अपर मुख्‍य सतर्कता अधिकारी, सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने "जीईएम – नई विशेषताएं और कार्यक्षमताएं" पर एक सत्र आयोजित किया, जिसमें जीईएम प्लेटफॉर्म के नवीनतम विकास और कार्यक्षमताओं में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान की गई। इसके बाद श्री एम के सिंह, पूर्व सीएमडी, इरकॉन और एजेएनआईएफएम में प्रो. एस.एस. द्वारा सार्वजनिक खरीद पर एक सत्र आयोजित किया गया, जिन्होंने समकालीन सार्वजनिक खरीद प्रथाओं पर अपने व्यापक अनुभव और व्यावहारिक दृष्टिकोण साझा किए। 
उक्‍त कार्यक्रम दो अंतर्दृष्टिपूर्ण और इंटरैक्टिव सत्रों के साथ दूसरे दिन में भी जारी रहा ।  श्री एम. के. सिंह ने प्रासंगिक केस स्टडी और अपने व्यापक व्‍यावसायिक अनुभव के साथ सार्वजनिक खरीद और पोस्ट-अवार्ड अनुबंध प्रबंधन पर मूल्यवान व्यावहारिक अंतर्दृष्टि के विभिन्‍न पहलूओं पर प्रकाश डाला। श्री हरीश.आर, सी-डैक के वैज्ञानिक-सी, ने साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर एक जानकारीपूर्ण सत्र आयोजित किया, जिसमें साइबर जागरूकता के महत्व और डिजिटल कार्यस्थल में सुरक्षित प्रथाओं को अपनाने पर प्रकाश डाला गया। 
कार्यक्रम में विभिन्न एनएमडीसी परियोजनाओं और प्रधान कार्यालय से नामांकित अधिकारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। संवादात्मक चर्चाओं, व्यावहारिक केस स्टडी और अनुभव-साझाकरण सत्रों ने मूल्यवान सीखने के अवसर प्रदान किए और समकालीन खरीद प्रथाओं, प्रभावी अनुबंध प्रबंधन और साइबर सुरक्षा के संबंध में प्रतिभागियों की समझ को मेंऔर मजबूत किया। 
दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम एनएमडीसी सतर्कता विभाग के संगठन में जागरूकता बढ़ाने, क्षमता को मजबूत करने और पारदर्शिता, अखंडता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा था।
यह अभियान सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 और पूरे अभियान अवधि के दौरान विभिन्न जागरूकता और क्षमता-निर्माण पहलों के साथ जारी रहेगा।

Related Posts

रिटायरमेंट से पहले अग्निवीरों को मिला एक्सटेंशन, 75% जवानों को सेवा का अतिरिक्त मौका

नई दिल्ली अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। चार साल की सेवा पूरी करने के बाद बाहर होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त…

TATA की कनेक्टेड कारों पर साइबर अटैक का खतरा, iRA 2.0 और iRA.ev में मिली खामी

 नई दिल्ली टाटा कार्स को लेकर इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) एक वॉर्निंग जारी की है. ये वॉर्निंग टाटा मोटर्स की गाड़ियों से जुड़ी हुई है, जो कंपनी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581