एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय एवं अंतिम चरण की समय-सारणी जारी

एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय एवं अंतिम चरण की समय-सारणी जारी

ऑनलाइन पंजीयन 11 से 13 सितम्बर तक, 17 सितम्बर को होगा सीट आवंटन

भोपाल 

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में संचालित राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तृतीय एवं अंतिम चरण की समय-सारणी जारी कर दी गई है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन एवं प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया 11 से 13 सितम्बर  तक होगी। पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 11 से 15 सितम्बर तक किया जाएगा। इसके पश्चात 16 सितम्बर को मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। 17 सितम्बर को सीट आवंटन किया जाएगा। सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेजों एवं टीसी/माइग्रेशन प्रमाण-पत्र के साथ भौतिक सत्यापन के लिए उपस्थित होकर लिंक इनिशिएट करना होगा। यह प्रक्रिया 17 से 19 सितम्बर तक निर्धारित की गई है।

आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान 17 से 20 सितम्बर तक किया जा सकेगा। निर्धारित अवधि में प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करने पर आवेदक का प्रवेश मान्य नहीं होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम चरण की निर्धारित समय-सारणी का ध्यान रखते हुए समय-सीमा में आवेदन, दस्तावेज सत्यापन एवं शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि प्रवेश से संबंधित किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Posts

Rashifal 10 November: मंगलवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, आर्थिक उन्नति के बनेंगे योग

आज का मेष राशिफल     पॉजिटिव – आज आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। प्रेम जीवन में…

iPhone Duo का ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में निकला दम, रेत में फंसा हिंज और मोड़ने पर टूटी स्क्रीन जैसी खराबी

मुंबई  एपल इस साल सितंबर के महीने में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च किया, जिसका नाम iPhone Duo है. इस आईफोन इंतजार पिछले कई सालों से किया जा रहा था.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581