मॉडल और बैले डांसर ब्रियाना गुआग्लियार्डो ने जीता फैन्स का दिल, लुसियानो डार्डेरी की हार के बाद बोल्ड फोटोज ने खींचा ध्यान

नई दिल्ली
US Open में टेनिस स्टार लुसियानो डार्डेरी का सफर भले ही रुक गया, लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड ब्रियाना गुआग्लियार्डो ने सोशल मीडिया पर ऐसा ग्लैमर बिखेरा कि फैन्स की नजरें तस्वीरों पर थम गईं. बैले स्टूडियो में ब्रियाना का बोल्ड अंदाज सामने आया तो कमेंट बॉक्स तारीफों से भर गया। 

24 साल के डार्डेरी ने US Open में शानदार खेल दिखाते हुए राउंड ऑफ 16 तक का सफर तय किया, लेकिन वर्ल्ड नंबर-2 अलेक्जेंडर ज्वेरेव के सामने उनका बल्ला… यानी रैकेट, ज्यादा देर नहीं चल सका. ज्वेरेव ने उन्हें सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 7-6(3) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। कोर्ट पर इटली के डार्डेरी का सफर खत्म हुआ, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनकी गर्लफ्रेंड का ग्लैमरस अंदाज चर्चा में आ गया। 

बैले स्टूडियो में ब्रियाना का बोल्ड अवतार
ब्रियाना सिर्फ मॉडल नहीं हैं, बल्कि प्रशिक्षित बैले डांसर भी हैं. अर्जेंटीना में वह अपनी डांस अकादमी चलाती हैं. आमतौर पर वह डार्डेरी के मुकाबलों में उन्हें चीयर करती नजर आती हैं, लेकिन इस बार US Open में उनकी मौजूदगी नहीं दिखी। 

इसकी वजह चाहे जो रही हो, ब्रियाना ने सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी का एहसास जरूर करा दिया। डांस स्टूडियो से शेयर की गई तस्वीरों में वह बेहद ग्लैमरस और आकर्षक अंदाज में पोज देती नजर आईं. पेल येलो क्रॉप टॉप और ब्राउन पोल्का-डॉट आउटफिट ने उनके बैले लुक को बोल्ड टच दिया. तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंस और अदाएं फैंस का ध्यान खींचने के लिए काफी थीं। 

तस्वीरें आईं तो फैन्स बोले- 'गॉडेस!'

ब्रियाना की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की झड़ी लग गई. किसी ने उन्हें 'गॉडेस' यानी देवी कहा, तो किसी ने 'टोटल ब्यूटी' लिखकर तारीफ की. एक फैन ने स्पैनिश में उन्हें 'Hermosísima' कहा, जिसका अर्थ है बेहद खूबसूरत। 

और यही वजह है कि डार्डेरी की US Open हार के बाद भी उनके नाम से जुड़ी ग्लैमर स्टोरी सुर्खियों में बनी हुई है। 

अगर ब्रियाना आर्थर ऐश स्टेडियम में ज्वेरेव के खिलाफ डार्डेरी का मुकाबला देखने पहुंचतीं, तो टेनिस के साथ-साथ स्टैंड्स में भी ग्लैमर का मुकाबला देखने को मिलता. फिलहाल डार्डेरी कोर्ट से बाहर हैं और ब्रियाना अपनी अदाओं से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

 

 

Related Posts

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581