फोन में फुल सिग्नल फिर भी इंटरनेट स्लो? इस सीक्रेट कोड से चेक करें असली नेटवर्क स्ट्रेंथ

स्मार्टफोन में ऊपर आपको सिग्नल बार देखने को मिलता है. इससे आपको पता चलता है कि फोन में कितना सिग्नल आ रहा है. लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता कि सिग्नल बार फुल है तो नेटवर्क भी स्ट्रॉन्ग होगा l

कई बार ऐसा होता है कि सिग्नल बार में सिर्फ एक बार होने के बावजूद इंटरनेट और कॉल ठीक से चलती है. वहीं, फुल सिग्नल होने के बाद भी कई बार न तो ढंग से कॉल लगती है और न ही इंटरनेट चलता हैl

इस परेशानी का सबसे आसान तरीका है यह जानना कि आपके फोन में असल में कितना सिग्नल मिल रहा है. इससे आपको नेटवर्क से जुड़ी दिक्कतों का अंदाजा पहले ही लग सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में l

जानिए कैसे चेक करें असली नेटवर्क सिग्नल
मोबाइल में कितना नेटवर्क आ रहा है, यह जानने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. इसका एक बहुत आसान तरीका है. सिर्फ एक नंबर डालकर आप नेटवर्क सिग्नल की पूरी जानकारी देख सकते हैं.

खोलें डायल पैड
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन का डायल पैड खोलें, जिससे आप किसी को फोन करते हैं. अब यहां आपको एक कोड डालना है.
Android यूजर्स के लिए *#*#4636#*#* कोड है, जबकि iPhone यूजर्स के लिए *3001#12345#* कोड इस्तेमाल किया जाता है.

कोड डालने के बाद कॉल बटन दबाएं. इसके बाद आपके फोन में एक डैशबोर्ड खुलेगा. यहां आपको सिम कार्ड और फोन 4G या 5G पर चल रहा है या नहीं, जैसी जानकारी देखने को मिल सकती है.

इसके बाद आपको यहां कुछ नंबर दिखाई देंगे, जैसे -103 dBm. यही आपके फोन के सिग्नल की असली स्ट्रेंथ बताता है. इससे पता चलता है कि आपके इलाके में नेटवर्क कितना अच्छा या खराब है.

कितने नंबर पर सिग्नल सबसे अच्छा?
इन नंबरों की मदद से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके फोन में नेटवर्क कितना अच्छा आ रहा है.
आमतौर पर -75 dBm के आसपास या उससे ज्यादा मजबूत सिग्नल अच्छा माना जाता है. ऐसे सिग्नल पर कॉल और इंटरनेट का एक्सपीरियंस बेहतर रह सकता है.

वहीं, अगर सिग्नल -110 dBm के आसपास या उससे नीचे चला जाता है, तो नेटवर्क काफी कमजोर माना जाता है. ऐसे में कॉल ड्रॉप होने या इंटरनेट की स्पीड कम होने जैसी दिक्कत आ सकती है.

इसलिए अगली बार फोन में सिग्नल बार देखकर परेशान होने के बजाय ये नंबर चेक कर लें. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके फोन में असल में कितना नेटवर्क आ रहा है.

Related Posts

आज का राशिफल 6 नवंबर: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें…

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581