भाला फेंक में श्रीलंका का डंका, रुमेश पथिरागे ने जीता डायमंड लीग फाइनल; नीरज से भी रहा आगे

नई दिल्ली
89.04 मीटर का थ्रो फेंक कर श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने ब्रुसेल्स डायमंड लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ वे पहले श्रीलंकाई भाला फेंक खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ये खिताब अपने नाम किया है। पथिरागे का इस सीजन ये दूसरा बड़ा खिताब है। इससे पहले उन्होंने ग्लासगो में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

गौरतलब हो कि भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा चोट की वजह से इस लीग में भाग नहीं ले सके। वे जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 से भी बाहर हो चुके हैं। रुमेश ने डायमंग लीग में जीत के साथ अल्टीमेट चैंपियनशिप के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है।

रुमेश थरंगा पथिरागे का शुरुआती संघर्ष
पथिरागे इस साल डायमंड लीग सर्किट पर छाए हुए थे। फाइनल में अपना पहला मौका मिलने पर उन्होंने शुरुआत में दो साधारण थ्रो किए। पहला 80.42 मीटर और दूसरा 79.73 मीटर रहा। तीसरे प्रयास में उन्होंने अपनी असली क्षमता दिखाई और 89.04 मीटर फेंककर लीड संभाल ली। यही थ्रो उनके जीत का आधार बना।

पोलैंड के दाविद वेगनर ने 87.47 मीटर का नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके दूसरा स्थान हासिल किया। विश्व चैंपियन केशॉर्न वॉलकॉट तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ 83.99 मीटर थ्रो किया।

पूरे सीजन में छाए रहे पथिरागे
यह खिताब पथिरागे के लिए इस साल का दूसरा बड़ा सम्मान है। इससे पहले उन्होंने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स का स्वर्ण पदक जीता था। उस मुकाबले में वे पूर्व ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा से आगे रहे थे। डायमंड लीग सर्किट में उन्होंने चार मुकाबले जीते और एक में दूसरा स्थान हासिल किया।

रोम में उन्होंने 92.62 मीटर का थ्रो करके विश्व में सबसे आगे की दूरी हासिल की। दोहा, लॉजेन और ज्यूरिख में भी उन्होंने जीत दर्ज की। इस समय पथिरागे विश्व रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं। उन्होंने इस सीजन में दो बार 92 मीटर से ज्यादा दूरी फेंकी है। दुनिया के टॉप 10 थ्रो में से आठ उनके नाम हैं। इससे साफ है कि वे इस साल भाला फेंक में सबसे मजबूत खिलाड़ी रहे हैं

एशियन गेम्स पर होंगी रुमेश की नजरें
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में पथिरागे को ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम, कॉमनवेल्थ कांस्य पदक विजेता यशवीर सिंह और रोहित यादव जैसे खिलाड़ियों का मुकाबला करना होगा। पुरुष भाला फेंक की क्वालीफिकेशन 26 सितंबर और फाइनल 28 सितंबर को होने वाला है।

 

Related Posts

विराट कोहली ने रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी, SENA देशों में रचा क्रिकेट का नया इतिहास

 ऑकलैंड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला वनडे क्रिकेट में जमकर गरज रहा है और रिकॉर्ड बुक में कई नए अध्याय जुड़ रहे हैं. 4 नवंबर (बुधवार)…

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581