बाजार खुलते ही निवेशकों की बल्ले-बल्ले, सेंसेक्स में 600 अंकों की छलांग; Reliance शेयर चमके

मुंबई 
भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी आई है. शुकवार को सेंसेक्‍स खुलते ही तेज उछाल के साथ  594 अंक चढ़ गया और आज का हाई लेवल 76,746.80 को टच किया. इसी तरह, निफ्टी में भी अच्‍छी तेजी देखने को मिली. निफ्टी हरे निशान में खुला और फिर 76.4 अंकों की तेजी के साथ 23,949.85 के हाई पर पहुंच गया। 

बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 3 शेयर ही गिरावट पर कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी 27 शेयर तेजी पर रहे. सबसे ज्‍यादा तेजी टाटा ट्रेंट के शेयरों में देखी गई, जो 2.41 फीसदी चढ़ गया. इसके बाद रिलायंस के शेयरों में 2 फीसदी की उछाल आई. इसके अलावा, इंडिगो, बीईएल और बजाज के शेयर तेजी पर रहे। 

इस बीच, बीएसई मार्केट कैप करीब 2 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 489.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. 2,205 शेयर तेजी पर कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,246 शेयर गिरावट पर थे. 130 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई लेवल पर थे और 59 शेयर 52 सप्‍ताह के नीचले स्‍तर पर कारोबार कर रहे थे. 103 शेयरों में लोअर सर्किट लगा रहा. 112 शेयरों में अपर सर्किट लगा। 

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
सेंसेक्स और निफ्टी के ताजा हाल की बात करें तो दोनों में उछाल दिखा है। 9 बजकर 45 मिनट पर 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में 0.62 फीसदी की तेजी दिखी। यह 473.29 अंक मजबूत होकर 76,626.15 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी में 0.23 फीसदी की तेजी दिखी। यह 54.05 अंक चढ़कर 23,927.50 पर ट्रेड कर रहा था।

टीसीएस समेत इन शेयरों में तेजी
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से एक में गिरावट और बाकी में उछाल दिखा है। 9 बजकर 15 मिनट पर सबसे अधिक तेजी टीसीएस में दिखी। यह 1.85 फीसदी उछलकर हरे निशान में 2354.80 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, इन्फोसिस में 1.44 फीसदी की तेजी दिखी और यह 1144.20 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

इनके अलावा बजाज फिनसर्व में 1.26 फीसदी, ट्रेंट में 1.24 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.07 फीसदी, इंडिगो में 0.95 फीसदी, कोटक महिंद्रा में 0.85 फीसदी, टाइटन में 0.83 फीसदी, मारुति में 0.76 फीसदी, एसबीआई में 0.64 फीसदी, आईटीसी में 0.55 फीसदी, अडानी पोट्स में 0.50 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.43 फीसदी, इटरनल (जोमैटो) में 0.06 फीसदी और एक्सिस बैंक में 0.06 फीसदी की तेजी दिखी। वहीं, भारती एयरटेल 0.07 गिरकर 1863.90 पर ट्रेड कर रहा था।

घरेलू और विदेशी निवेशकों का निवेश
बीते कारोबारी सत्र यानी कि गुरुवार को घरेलू निवेशकों (Domestic Institutional Investor) ने 4977 करोड़ रुपये का निवेश किया। इन्होंने बुधवार को भी कुल 2813 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी।

वहीं, विदेशी निवेशकों (Foreign Institutional Investor) ने भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को बिकवाली की है। इन्होंने कुल 2346 करोड़ रुपये के शेयरों को बेचा है। हालांकि, बुधवार इन्होंने कुल 6688 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी। इस खरीदारी और बिक्री का बाजार पर आज प्रभाव भी पड़ा है।

गुरुवार को कैसी थी मार्केट की चाल?
शेयर बाजार गुरुवार को अपना शुरुआती कारोबार शानदार किया था। घरेलू के अलावा विदेशी निवेशकों की बंपर खरीदारी ने मार्केट को बल दिया था। सेंसेक्स जहां 278 अंकों (0.36 फीसदी) की तेजी के साथ हरे निशान में 76.848.98 के लेवल पर खुला था। वहीं, निफ्टी उछलकर 23,978.85 पर ट्रेड कर रहा था। लेकिन, मार्केट बंद के दौरान इन दोनों में बड़ी गिरावट दिखी थी। सेंसेक्स 0.55 फीसदी लुढ़कर यानी कि 417.49 अंक गिरकर 76,152.86 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी की बात करें तो यह 0.17 फीसदी यानी करीब 41 अंक गिरकर लाल निशान में 23,873.45 पर बंद हुआ था।

10% उछले ये स्‍टॉक 
Puravankara के शेयर 10 फीसदी चढ़कर 232 रुपये प्रति शेयर पर थे. एचबीएल इंजीनियरिंग के शेयर में 8 फीसदी की चढ़कर 714 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. तेजस नेटवर्क के शेयर 8 फीसदी चढ़कर 613 रुपये पर कारोबार कर रहा थे. आईएफसीआई के शेयर में 5 फीसदी की तेजी आई है. एंजल वन के शेयर में भी 5 फीसदी की उछाल देखने को मिली है. फिजिक्‍सवाला के शेयर में 4 फीसदी की तेजी आई है। 

क्‍यों आई ये तेजी? 
विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में हिस्‍सेदारी बढ़ रही है. दूसरी ओर, आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली है. साथ ही लार्जकैप कंपनियों जैसे रिलायंस, टाइटन और बजाज जैसे शेयर चढ़े हैं और मार्केट को ऊपर की ओर ले जा रहे हैं। 

Related Posts

सोना-चांदी की कीमतों ने बदला रुख, नवंबर में तेजी से निवेशकों की बढ़ी चिंता

इंदौर  अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शंस में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की हार ने सोने-चांदी की कीमतों का रुख पलट दिया है। इन चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत हुई है। इससे…

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को झटका, शेयर बाजार में जबरदस्त रैली से निवेशक गदगद

मुंबई  अमेरिका के शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन बमबम नजर आए. दरअसल, US Stock Market डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अचानक तूफानी तेजी पकड़े हुए दिखे. डाउ जोन्स ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581