Kedarnath Helicopter Service: 15 सितंबर से उड़ानें फिर शुरू, 7 सितंबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग

रुद्रप्रयाग 
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 15 सितंबर से फिर शुरू होने जा रही है. इस सेवा को दोबारा शुरू करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने तैयारियां तेज कर दी हैं. वहीं, हेलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग के लिए पहला स्लॉट 7 सितंबर को खोला जाएगा, ताकि श्रद्धालु पहले से अपनी यात्रा की योजना बना सकें. यूसीएडीए के सीईओ प्रतीक जैन ने कहा कि यह फैसला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद लिया गया है। 

सुरक्षा पर दिया जाएगा जोर
उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के आधार पर 15 सितंबर तक मानसून के कमजोर पड़ने और पीछे हटने की संभावना है. ऐसे में मौसम की स्थिति हेलीकॉप्टर संचालन के लिए सुरक्षित रहने की उम्मीद है. आगे उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवाओं को सुरक्षित तरीके से संचालित करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय, AAI और DGCA के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा हैै. उन्होंने कहा कि सभी हेलीकॉप्टर कंपनियों को तय मेंटेनेंस स्टैंडर्ड का पालन करना होगा और हर हेलीकॉप्टर में आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध होने सुनिश्चित किए जाएंगे। 

Photo Credit: https://www.heliyatra.irctc.co.in/
आधिकारिक पोर्टल से करें बुक
सभी श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि हेलिकॉप्टर सर्विस को बुक करने के लिए आधिकारिक पोर्टल heliyatra.irctc.co.in का ही इस्तेमाल करें. साथ ही किसी भी अनऑथराइज्ड पोर्टल से टिकट बुक न करें. ऐसे में स्कैम होने का खतरा बना रह सकता है। 

यात्रा के लिए व्यवस्था
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने समाचार एजेंसी IANS को बताया 'श्री केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि पिछले सालों की तरह बारिश का मौसम खत्म होने के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्हें निर्देश दिए हैं कि अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्थाा, सार्वजनिक शौचालय, पेयजल सुविधाएं और घोड़े-खच्चरों के प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं की दोबारा जांच की जाए. साथ ही जहां कहीं भी छोटी या बड़ी मरम्मत की जरूरत हो, उसे समय रहते पूरा किया जाए। 

Related Posts

EPFO का नया फीचर: WhatsApp पर मिलेगी पीएफ खाते की A to Z डिटेल, जानें कैसे करें इस्तेमाल

 नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य अपने मेंबर्स के लिए नई व्हाट्सएप सर्विस को लॉन्च कर दिया है. इसका उपयोग करके न सिर्फ पीएफ खाते में जमा…

2007 के शेयर सौदे से दिल्ली की प्रॉपर्टी तक, पूर्व CJI के बेटों पर आयकर जांच का रास्ता साफ

 नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने भारत के पूर्व चीफ जस्टिस वाईके सभरवाल के दो बेटों चेतन सभरवाल और नितिन सभरवाल से जुड़े आयकर मामले में अहम फैसला सुनाया है. अदालत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581