सहारे से आत्मनिर्भरता की ओर कदम, तीन दिव्यांगजनों को मिली ट्राईसिकल

रायपुर

कलेक्टर ने प्रदान की ट्राईसिकल, स्वावलंबन की ओर बढ़े कदम

संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज संवेदनशील प्रशासन और त्वरित जनसमस्या समाधान की सुखद तस्वीर देखने को मिली। जनदर्शन में पहुंचे तीन दिव्यांगजनों की आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उन्हें मौके पर ही ट्राईसिकल प्रदान की। शासन की इस त्वरित सहायता से अब इन दिव्यांगजनों के लिए आवागमन आसान होने के साथ ही उनके रोजमर्रा के काम और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। सहायता मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भावुक होकर कहा “धन्यवाद विष्णु भैया।”

 जनदर्शन में दिव्यांगजनों की स्थिति का परीक्षण करने के बाद उनकी दिव्यांगता के प्रतिशत के आधार पर सहायता उपलब्ध कराई गई। डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम मनकी सा निवासी सुश्री टुमेश्वरी और ग्राम कोबा निवासी श्रीमती शशिकला को 80 प्रतिशत दिव्यांगता होने पर आधुनिक बैटरी चालित ट्राईसिकल प्रदान की गई। वहीं बालोद विकासखंड के ग्राम तमोरा निवासी श्री राजेश कुमार को 50 प्रतिशत दिव्यांगता के आधार पर सामान्य ट्राईसिकल प्रदान की गई।

बैटरी ट्राईसिकल से आत्मनिर्भर होंगी टुमेश्वरी

डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत मनकी सा निवासी टुमेश्वरी ने बताया कि दिव्यांगता के कारण उन्हें आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए उन्हें अपने पिता या भाई पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे न केवल उनकी स्वयं की कठिनाइयां बढ़ती थीं, बल्कि परिवार के सदस्यों का समय भी प्रभावित होता था।टुमेश्वरी स्व-सहायता समूह से जुड़कर कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अब बैटरी चालित ट्राईसिकल मिलने से वह बैंक आने-जाने सहित स्व-सहायता समूह से जुड़े कार्य स्वयं कर सकेंगी। किसी पर निर्भरता कम होने से उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। उन्होंने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा “धन्यवाद विष्णु भैया।”

ट्राईसिकल ने शशिकला के कारोबार को दी नई रफ्तार

  ग्राम कोबा निवासी श्रीमती शशिकला गांव में ही किराने की छोटी दुकान संचालित करती हैं। दिव्यांगता के कारण दुकान आने-जाने और आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए दूसरे गांव जाने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार उन्हें दूसरों की मदद लेनी पड़ती थी। बैटरी चालित ट्राईसिकल मिलने के बाद अब उनका आवागमन सुगम होगा और वह अपने व्यवसाय से जुड़े काम अधिक आसानी से कर सकेंगी। शशिकला ने कहा कि इतनी कम अवधि में मिली सहायता ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है। उन्होंने प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विष्णु भैया को धन्यवाद कहा।

Related Posts

यूपी में बड़ा पुलिस फेरबदल, वाराणसी से नोएडा तक बदले कमिश्नर और कई जिलों के कप्तान

लखनऊ यूपी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं. इस आदेश के तहत…

विधानमंडल सत्र से पहले सम्राट चौधरी का एक्शन, जिलों की योजनाओं और कानून-व्यवस्था पर होगी समीक्षा

पटना विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शासन से लेकर जिलों तक प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा और उसे चुस्त-दुरुस्त करने की पहल की है। 28 एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581