उर्मिला की पढ़ाई को मिली नई उड़ान, पीएम श्री सेजेस स्कूल में एडमिशन से बदलेगी जिंदगी

पेण्ड्रा.

दूरस्थ ग्राम डाहीबहरा की आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की होनहार बालिका कुमारी उर्मिला बैगा को पीएम श्री सेजेस हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पेण्ड्रा में कक्षा 11वीं में प्रवेश दिलाया गया. साथ ही पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, पेण्ड्रा में भी प्रवेश कराया गया है.

उर्मिला ग्राम पंचायत डाहीबहरा, विकासखंड गौरेला की निवासी हैं. उनके पिता रामचरण बैगा कृषि मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. उर्मिला ने पिछले सत्र में हाई स्कूल अँधियारखोह से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की. अँधियारखोह में हायर सेकेंडरी विद्यालय नहीं होने और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से उनकी आगे की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी. इसकी जानकारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकारीपारा की प्राचार्य मोनिका जैन को मिली, जिन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी के संज्ञान में मामला लाया.

जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में मोनिका जैन और बालिका शिक्षा कार्यक्रम की जिला समन्वयक सरस्वती यादव ने उर्मिला को पेण्ड्रा लाकर विद्यालय में प्रवेश दिलाया. प्रवेश शुल्क मोनिका जैन ने वहन किया. वहीं नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा अध्यक्ष राकेश जालान ने ड्रेस, ब्राउजर, पुस्तकें, कॉपियां और जूते प्रदान किए. राकेश जालान ने कहा कि आर्थिक परिस्थिति किसी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए. उमिर्ला जैसी बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर देना सभी की जिम्मेदारी है. नगर पालिका की ओर से उनकी पढ़ाई में हरसंभव सहयोग किया जाएगा. इस दौरान राकेश चतुर्वेदी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पेण्ड्रा आर.एन. चंद्रा, बालमुकुंद अग्रवाल और आलोक शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Related Posts

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, लिया आशीर्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया नितिन नबीन का स्वागत गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम योगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मंदिर…

योगी सरकार का दिवाली के मद्देनजर स्वच्छता पर विशेष जोर

दिवाली पर जगमगाएंगे गांव, प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान त्योहार से पहले और आयोजन के बाद भी होगी साफ-सफाई, शिवालयों, देवी मंदिरों और पूजा स्थलों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581