पाकिस्तान की बैटिंग देख भड़के माइकल वॉन, इंग्लैंड के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कही बड़ी बात

नई दिल्ली
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान पहली पारी में 110 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की आलोचना की है। वॉन ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की तुलना सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट से की है। माइकल वॉन ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक अच्छा अटैक है और इसमें बहुत क्षमता है। मुझे लगता है कि वे सभी बेहतर हो सकते हैं। जब आपके पास चार गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हों तो यह इंग्लिश क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा संकेत है। अभी और भी बहुत कुछ बाकी है।

वॉन ने कहा उन्हें चुनौती नहीं मिल पा रही
वॉन ने कहा, 'मैं पूरी ईमानदारी से कहूंगा। इंग्लैंड के गेंदबाजों को बिल्कुल भी चुनौती नहीं मिल रही है। पाकिस्तान बैटिंग लाइनअप शायद सबसे आसान बैटिंग लाइनअप है। मुझे लगता है कि एक गेंदबाज के तौर पर वे सभी गेंदबाजी के लिए लाइन में लगे हैं। उन्हें पता है कि वहां विकेट हैं। ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी के तहस-नहस कर दिया।'

बॉलर्स को मिल रहे आसान विकेट
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि वे सभी जानते हैं कि पाकिस्तान बड़ा स्कोर नहीं बनाएगा। इसलिए आप केवल 40 से 50 ओवर के लिए ही मैदान पर होंगे इसलिए आप हर स्पेल में अपना सब कुछ देंगे। आप जो रूट के पास जाकर कहेंगे अरे, मैं एक और बॉल डालूंगा। वहां बहुत सारे विकेट हैं।'

सेकंड डिवीजन क्रिकेट से की तुलना
उन्होंने कहा, 'यह बहुत आसान है। वे अभी भी अच्छा काम कर रहे हैं और वे अभी भी बहुत खतरनाक दिख रहे हैं। मुझे लगता है कि यह गेंदबाजी अटैक, जिस तरह से वे गेंदबाजी कर रहे हैं अगर वे इसी तरह से चलते रहे तो बेहतर बैटिंग लाइनअप को चुनौती देंगे। लेकिन यह पाकिस्तान की बैटिंग है। क्या यह सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट है? उनकी बल्लेबाजी को देखकर ऐसा नहीं लगता कि यह टेस्ट मैच की बैटिंग लाइनअप है।'

 

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581