सोना-चांदी खरीदने का मौका? कीमतों में भारी गिरावट के बाद जानें आगे बढ़ेंगे या घटेंगे दाम

इंदौर 

सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। गोल्ड का रेट 28 अगस्त को 1 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। अमेरिका फेडरल रिजर्व के प्रमुख केविन वार्श की स्पीच के बाद यह गिरावट दर्ज किया गया है। उन्होंने ने अपनी स्पीच में आने वाले समय में ब्याज दरों को बढ़ाने का संकेत दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड का रेट 4563.05 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच गया। बता दें, यह गिरावट ऐसे समय में देखने को मिली जब अभी 25 अगस्त को सोने का दाम 4696.18 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर था। यह तीन महीने का सबसे उच्चतम स्तर है।

बुलियंस मार्केट में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 156780 रुपये था। जोकि 2830 रुपये या फिर 1.770 प्रतिशत सस्ता हो चुका है। Kitco की रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड की कीमतों पर अमेरिका के ताजा रोजगार से जुड़े आंकड़ों का भी असर दिख रहा है। पिछले साल की तुलना में इसमें इस बार गिरावट देखने को मिला है।

घरेलू बाजार में क्या है सोने का रेट (Gold Rates)
25 अगस्त से 28 अगस्त के बीच सोने का रेट 4118 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट शनिवार को 158226 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इससे पहले 25 अगस्त को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 162344 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, आज शनिवार होने की वजह इंडियन बुलियंस जैवलर्स एसोसिएशन की तरफ से नई कीमतों का ऐलान नहीं होगा।

चांदी का रेट भी हुआ कम 
25 अगस्त को 1 किलोग्राम चांदी का रेट 243446 रुपये था। शुक्रवार को यह घटकर 240382 रुपये के स्तर पर आ गया। यानी दाम में 3064 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है।

23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है दाम (Gold Rates today in market)

कल शुक्रवार को 23 कैरेट गोल्ड का रेट 157592 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 144395 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 118670 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 92562 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बाधित होने की वजह से गोल्ड पर भी असर दिख रहा है। अधिक कच्चे तेल की कीमतों ने गोल्ड के सेंटीमेंट पर बुरा असर डाला है।

Related Posts

ऑटो बाजार में बड़ा उलटफेर, Maruti सबसे आगे और Tata ने बदला गेम; देखें टॉप-10 कार कंपनियां

मुंबई   त्योहारी सीजन की रौनक और मजबूत मांग के बीच अक्टूबर 2026 में भारतीय पैसेंजर व्हीकल बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया. नवरात्रि और दशहरा के दौरान खरीदारी बढ़ने से कई…

शेयर बाजार में रिलायंस का धमाका, 6 साल की सबसे बड़ी उछाल के साथ मार्केट कैप रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई   रिलायंस समूह ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार में धमाका करने के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में ही रिकॉर्ड बना दिया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 नवंबर को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581