शतरंज में भारत का नया इतिहास, प्रज्ञानंदा बने ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय

नई दिल्ली

भारतीय शतरंज की दुनिया में एक और कमाल हुआ है. एक बार फिर प्रज्ञानंद रमेशबाबू ने अपने खेल से हर किसी हैरान कर दिया है. सुपरस्टार भारतीय ग्रैंडमास्ट भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद ने फैबियानो कारुआना के खिलाफ कमाल का परफॉर्मेंस करते हुए फाइनल मैच जीता और अपना पहला ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स टाइटल जीता, साथ ही सेंट लुइस में $200,000 का पहला प्राइज भी अपने नाम करने में सफल रहे.  Chess.com के मुताबिक, इस जीत के साथ, प्रज्ञानंद ने इतिहास रच दिया, और ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. भारतीय ग्रैंडमास्टर ने दिन की शुरुआत कारुआना से 6 पॉइंट पीछे से की, लेकिन जल्द ही मैच पलट दिया, दोनों रैपिड गेम जीतकर बढ़त बना ली.  फिर उन्होंने ब्लिट्ज में कारुआना को बराबर स्कोर पर रोक दिया, और 15-13 के फाइनल स्कोर से यह खिताब अपना बना लिया।  

बता दें कि पहले ब्लिट्ज गेम में, प्रग्गनानंदा के पास जीतने के मौके थे, लेकिन टाइम की भागदौड़ में वह चूक गए, उनकी पोजिशन जल्दी ही खराब हो गई, लेकिन कारुआना इसका फायदा नहीं उठा पाए, और गेम आखिर में ड्रॉ पर खत्म हुआ। 

वहीं, दूसरी ओऱ तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में जीएम वेस्ले सो ने भी विंसेंट कीमर के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया.  दोनों खिलाड़ियों ने रैपिड मुकाबलों में एक-एक जीत हासिल की, लेकिन वेस्ले सो ने ब्लिट्ज में अपना दबदबा बनाते हुए चारों गेम जीत लिए और एक गेम बाकी रहते ही 18-12 के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

इससे पहले, प्रज्ञानंद ने बुधवार को अपने दूसरे क्लासिकल गेम में ड्रॉ हासिल किया, लेकिन उनके विरोधी कारुआना ने 6 पॉइंट की बढ़त हासिल की. युवा भारतीय ग्रैंड मास्टर अपना पहला क्लासिकल गेम कारुआना से 6-0 से हार गए थे, लेकिन दूसरे क्लासिकल गेम में 3-3 से ड्रॉ करने में कामयाब रहे। 

Related Posts

IND vs NZ: विराट कोहली के बल्ले से निकलेगा शतक! न्यूजीलैंड सीरीज से पहले दिग्गज ने बताई वजह

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार फैन्स बेसब्री के साथ कर रहे हैं. इस सीरीज में…

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581