साइबर ठगों का नया जाल: बिलासपुर के बुजुर्ग से डिजिटल अरेस्ट बताकर 35 लाख की ठगी की कोशिश

बिलासपुर.

बिलासपुर में साइबर ठगों ने 68 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 35 लाख रुपये ठगने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता से वारदात नाकाम हो गई.

ठग ने खुद को आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार गौतम बताकर बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और वीडियो मीटिंग के जरिए उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया. इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में जमा रकम को एक खाते में ट्रांसफर कराने के बाद करीब 35 लाख रुपये निकालने की तैयारी थी. बुजुर्ग के मित्र ने मामले की जानकारी तत्काल एसएसपी रजनेश सिंह को दी.

उनके निर्देश पर सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को ठगी का शिकार होने से बचा लिया. जांच में ठगी के लिए इस्तेमाल मोबाइल नंबर का संबंध फ्रॉड गतिविधियों से मिला है. फिलहाल करीब 35 लाख रुपये की रकम बैंक खाते में सुरक्षित है. पुलिस ने लोगों से साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की अपील की है.

Related Posts

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

चंडीगढ़. बाजार में बिकने वाली दवाएं आखिर कहां से आईं, किस मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं और किस व्यक्ति को बेची गईं? दवाओं की इस पूरी कड़ी का हिसाब रखने के…

मुक्तिधाम की जमीन पर खेती करने वाले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, पोर्टल में रकबा गायब होने से संकट

कांकेर. फसल गिरदावरी में मैदानी अमले की घोर लापरवाही ने किसानों को संकट में डाल दिया है. विभाग द्वारा कराए गए सर्वे पर धान उगाने वाले किसानों का रकबा पोर्टल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581