कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना का हमला, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों?

मुंबई 

कंगना रनौत ने कृति सेनन पर रक्षा बंधन वाले ऐड के लिए निशाना साधा है। कृति ने हाल में एक ऐड किया है, जिसमें वह ब्रालेट-स्टाइल के ब्लाउज में दिख रही हैं और अपने डॉग को राखी बांध रही हैं। इस पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने पूछा कि क्या आप अपने भाई को बिकिनी में राखी बांधती हैं?

कंगना बोलीं अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी?
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करते हुए सवाल किया। उन्होंने लिखा, ‘यह महिला होने का शानदार समय है। हमारी अलमारी तरह-तरह के कपड़ों से भरी हुई हैं। कॉकटेल ड्रेसेस से लेकर महंगा चोली तक, जींस से साड़ियों तक, बिकिनी से सलवार कमीज तक। इन सभी ऑप्शन में जो हमारे पास आज अवेलबेल हैं, इसके बाद भी आप अपने भाई को बिकिनी/अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके सारे स्टाइलिंग ऑप्शंस कहां हैं? हाहा, ऐड काफी क्रीपी लग रहा है।’

ऐड को लेकर विवाद
दरअसल, रक्षाबंधन आने वाला है। 28 अगस्त को पड़ने वाले इस त्योहार को लेकर एक ऐड सामने आया है। इसमें कृति सेनन ने ब्रालेट-स्टाइल वाला ब्लाउज पहना हुआ है। इसके अलावा, ड्रेप्ड स्कर्ट में वह रक्षा बंधन मना रही हैं। इस ऐड पर काफी विवाद भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल खड़े कर रहे हैं। वे पूछ रहे हैं कि ट्रेडिशनल ड्रेस पहनने के बजाए यह आउटफिट पहनना रक्षा बंधन जैसे त्योहार पर, कहां तक सही है।

लोगों के सोशल मीडिया पर रिएक्शन
एक यूजर ने एक्स पर लिखा है कि कृति सेनन ने अपने भाई को राखी बांधने के समय ब्रा पहनी हुई है। लेकिन आप इन लोगों को ईद या क्रिसमस में मजाक करते नहीं देखेंगे। एक और यूजर ने कहा कि ये क्या नॉनसेंस है। इनको हिंदी फेस्टिवल्स ही मिलते हैं अपना वोक एजेंडा चलाने के लिए। मैं चैलेंज करता हूं कि ईद पर ऐसा ही ऐड बनाकर दिखाया जाए। लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे। उन्हें लगता है कि वे हिंदू की आस्था को हर्ट कर सकते हैं।

दोनों की प्रोफेशनल लाइफ
कृति हाल ही में फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आई थीं और इस फिल्म में उनका रोल और लुक भी काफी बोल्ड था। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में थे।

वहीं कंगना लास्ट भारत भाग्य विधाता में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने नर्स का किरदार निभाया था। इस फिल्म में 26/11 हमले के दौरान उस अस्पताल के स्टाफ की कहानी दिखाई है जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर अस्पताल में मौजूद लोगों की जान बचाई थी।

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581