Kezia Liz Mejo बनीं Miss Universe India 2026, केरल की सुंदरता ने देशभर में लहराया परचम

जयपुर 
   
केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीत लिया है. इसका ग्रैंड फिनाले 23 अगस्त को गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित किया गया, जो देश की सबसे बड़ी सुंदरता प्रतियोगिताओं में से एक है. इस प्रतियोगिता में देशभर से आई सुंदरियों ने अपने टैलेंट, खूबसूरती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया. केजिया ने अपनी इंटेलीजेंस, बेहतरीन पर्सनालिटी और शानदार परफॉर्मेंस से जजों का दिल जीता और मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। 

पहले और दूसरे नंबर पर कौन?
तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश इस प्रतियोगिता में पहली रनर-अप (दूसरे नंबर पर) रहीं, जबकि गुजरात की अनुश्री सातवलेकर दूसरी रनर-अप (तीसरे नंबर पर) बनीं. मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 खिताब जीतने के बाद अब केजिया लिज मेजो दुनिया की सबसे बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'मिस यूनिवर्स' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

इस कार्यक्रम में देश भर से आई प्रतिभागियों ने अलग-अलग राउंड में अपना टैलेंट, आत्मविश्वास, बातचीत करने का तरीका और भारतीय संस्कृति की अपनी समझ दिखाई. प्रतियोगिता में सिर्फ फैशन और खूबसूरती ही नहीं, बल्कि प्रतियोगियों की सोच, लीडरशिप क्वालिटी और उनके कॉन्फिडेंस को भी खास तौर पर देखा गया। 
जयपुर में हुए इस शानदार कार्यक्रम में राजस्थान की संस्कृति और आधुनिक भारत का खूबसूरत संगम देखने को मिला. इस समारोह में फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों, जजों और फैशन एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम की रौनक और बढ़ गई। 

जीत के बाद क्या बोलीं केजिया लिज मेजो?
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता केजिया लिज मेजो ने अपनी जीत पर कहा- यह खिताब मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है. भारत का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है. मैं इस अवसर के माध्यम से भारत की विविधता, संस्कृति, प्रतिभा और नई पीढ़ी की शक्ति को दुनिया के सामने पेश करूंगी। 

मिस यूनिवर्स इंडिया के मालिक निखिल आनंद ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद देश की प्रतिभावान लड़कियों को एक बड़ा मंच देना है, ताकि वो अपना टैलेंट, आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी दुनिया के सामने ला सकें. उन्होंने बताया कि इस बार का कार्यक्रम इसी सोच के साथ और भी बड़े पैमाने पर शानदार तरीके से पूरा हुआ. साथ ही, उन्होंने जयपुर के लोगों और स्थानीय प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।  

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीतने के बाद केजिया लिज मेजो अब इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन करेंगी. वह करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों और शुभकामनाओं के साथ मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की खूबसूरती, संस्कृति और आत्मविश्वास को दुनिया के सामने रखेंगी. उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार मिस यूनिवर्स का ताज भारत जरूर आएगा। 

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया रह चुकीं उर्वशी रौतेला और पूर्व मिस यूनिवर्स की फर्स्ट रनर-अप सेलिना जेटली जैसी दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की, इनके अलावा, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 (रिया सिंघा) और 2025 (मणिका विश्वकर्मा) भी इस खास मौके पर मौजूद रहीं। 

Related Posts

त्योहारों पर महंगे हवाई टिकटों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अदालत ने कही ये बात

नई दिल्ली दिवाली, छठ पूजा और होली के मौके पर हवाई जहाजों के किराये में कई गुना की वृद्धि हो जाती है. हालात ऐसे हो जाते हैं कि बड़े त्‍योहारों…

PM मोदी के मुकाबले राहुल गांधी को बेहतर नेता मानते हैं उमर अब्दुल्ला, बयान चर्चा में

श्रीनगर  जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बता दिया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्षा का बेहतर नेता किसे मानते हैं। हाल ही में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581