24 अगस्त से SIM कार्ड पर नया नियम! नया नंबर लेने से पहले जरूर चेक करें कितने SIM हैं आपके नाम

SIM कार्ड का पूरा नाम सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल है. मॉडर्न स्मार्टफोन में इसको लगाने के बाद ही टेलीकॉम सर्विस का फायदा उठाया जा सकता है. 24 अगस्त यानी कल से ही सिम कार्ड को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. भारत सरकार का दूरसंचार विभाग  (DoT) सिम कार्ड लिमिट निमय पर सख्ती करने जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, अगर कोई शख्स पूर्व निर्धारित सिम कार्ड की लिमिट तक सिम को खरीद चुका है, तो ऐसे लोगों के लिए टेलीकॉम कंपनियां नई सिम प्रोवाइड नहीं कराएगी. इसके लिए जरूरी है कि लोगों को पता होना चाहिए कि उनके नाम पर कितने सिम कार्ड इशू हो चुके हैं.

SIM Card लेकर नियम है कि एक शख्स अधिकतम 9 सिम कार्ड खरीद सकता है और उनको चला सकता है. हालांकि अगर कोई नंबर बंद हो चुका है तो वह उसमें काउंट नहीं होगा. यह लिमिट देश के अधिकतर राज्यों में लागू होती है. वहीं, जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में मैक्सिमम सिम कार्ड की सीमा 6 हैं.

लिमिट से ज्यादा सिम नहीं दे सकते हैं
जानकारी के मुताबिक, DoT की नई गाइडलाइंस के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों को सिम बेचने से पहले देखना होगा कि नया सिम कार्ड लेने वाले शख्स के नाम पर पहले से कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं. अगर वह पहले से निर्धारित लिमिट की सिम कार्ड इशू करा चुका है और वे सिम एक्टिव हैं, तो नए कनेक्शन के लिए सिम कार्ड देने से मना किया जा सकता है.

क्या है सॉल्यूशन
24 अगस्त के बाद से अगर आप अपने सिम कार्ड खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले संचार साथी पोर्टल की मदद से खुद चेक कर सकते हैं कि आपके नाम से कितने सिम कार्ड एक्टिव हैं.

संचार साथी पोर्टल पर चेक करें
संचार साथी पोर्टल के होमपेज पर जाना होगा, जिसके बाद नीचे स्क्रॉल करेंगे तो वहां Know Mobile connection in Your Name नजर आएगा, उस पर क्लिक करें. फिर दस नंबर का मोबाइल नंबर एंटर करें. इसके बाद कैप्चा एंटर करें और फिर ओटीपी एंटर करें. आखिर में जाकर लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.

इसके बाद न्यू विंडो ओपन हो जाएगा, जहां आपके नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को देख सकेंगे. हालांकि जिन नंबर का आप यूज नहीं कर रहे हैं, उनको बंद करा सकते हैं. साथ ही कोई अनजान नंबर है, तो उसकी रिपोर्ट भी कर सकते हैं.

Related Posts

आज का राशिफल 6 नवंबर: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें…

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581