महंगे फेस क्लींजर की जरूरत नहीं, इन 4 घरेलू चीजों से करें चेहरे की सफाई

 स्किन की देखभाल के लिए आजकल लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स और लंबी स्किनकेयर रूटीन फॉलो करते हैं. लेकिन स्किन केयर का सबसे अहम हिस्सा क्लींजिंग यानी चेहरे की सफाई है. इसके लिए हर बार महंगे फेस क्लींजर का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है. किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी आप आसानी से अपनी स्किन की सफाई कर सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल आप  क्लिंजर के तौर पर कर सकते हैं. ये आपकी स्किन को बिना ज्यादा ड्राई किए गहराई से साफ करने में मदद कर सकती हैं.

1. दूध से करें चेहरे की सफाई
दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है. यही वजह है कि इसे पारंपरिक तौर पर स्किन को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. यह त्वचा की सतह पर मौजूद डेड स्किन को हटाने और त्वचा को मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है.

कैसे करें इस्तेमाल?
    कॉटन बॉल को कच्चे या सादे दूध में भिगोएं.
    इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं.
    कुछ देर बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.

अगर दूध लगाने के बाद जलन, खुजली या लालिमा महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें.

2. टमाटर से पाएं फ्रेश लुक
टमाटर में कई विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं. कुछ लोग इसे घरेलू स्किनकेयर में चेहरे पर लगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?
   एक ठंडे टमाटर को आधा काट लें.
    इसे चेहरे पर बहुत हल्के हाथों से लगाएं.
    करीब 5-10 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें.

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो टमाटर सीधे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

3. शहद से करें क्लींजिंग
शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और इसे स्किन को मॉइश्चराइज और शांत रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह स्किन को बिना ड्राई किए क्लींजिंग करने में मदद करता है.

कैसे करें इस्तेमाल?
    1/2 चम्मच कच्चा शहद लें.
    इसे हल्की गीली त्वचा पर धीरे-धीरे मसाज करें.
    इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
    तौलिए से चेहरे को रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं.

4. आलू का रस लगाएं
आलू में विटामिन C समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. घरेलू स्किनकेयर में आलू के रस का इस्तेमाल दाग-धब्बों और डल स्किन के लिए किया जाता है.

कैसे करें इस्तेमाल?
    एक मीडियम साइज के आलू का रस निकालकर कटोरी में लें.
    इसे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं.
    करीब 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें.
    इसके बाद पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें.

इन बातों का रखें ध्यान
    नेचुरल चीजें होने का यह मतलब नहीं है कि ये आपकी स्किन के लिए सेफ ही होंगी. किसी भी चीज को फेस पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर जलन, खुजली या लालिमा महसूस हो तो तुरंत चेहरा धो लें.
    अगर आपके चेहरे पर लगातार मुंहासे, दाग-धब्बे या स्किन से जुड़ी कोई समस्या है तो घरेलू नुस्खों आजमाने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लेना बेहतर होगा.

 

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581