बिहार सरकार का क्रिएटर्स को बड़ा तोहफा, 1 लाख व्यूज पर ₹10,000; एक रील से मिलेंगे ₹1 लाख तक

पटना
 बिहार सरकार ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है. राज्य मंत्रिमंडल ने बिहार सोशल मीडिया नीति में नया संशोधन पारित किया है. इसके तहत अब क्रिएटर्स एक वीडियो से 1 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस फैसले को मंजूरी मिली। 

एक वीडियो पर अधिकतम कितने रुपये मिलेंगे?
अगर आप बिहार सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों
पर वीडियो बनाते हैं, तो आपको बड़ा फायदा मिलेगा. आपके वीडियो पर 30 दिनों में मिलने वाले व्यूज के हिसाब से पैसे दिए जाएंगे. हर 1 लाख व्यूज पर सरकार 10,000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करेगी. हालांकि, एक वीडियो पर भुगतान की अधिकतम सीमा 1 लाख रुपये तय की गई है. यानी 10 लाख व्यूज मिलने पर आपको अधिकतम 1 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। 

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग इस संबंध में जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी करेगा. सरकार इस व्यवस्था के तहत क्रिएटर्स के पेजों, हैंडल्स और चैनलों के फॉलोअर्स की समय-समय पर जांच भी करेगी. इसके लिए एम्पैनलमेंट प्रक्रिया का पालन करना होगा. यह व्यवस्था केवल सरकार से सूचीबद्ध और पात्र क्रिएटर्स के लिए ही लागू होगी। 

क्या है सरकार का उद्देश्य?
सरकार का मुख्य उद्देश्य अपनी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना है. डिजिटल माध्यम से आम जनता को जोड़ने के लिए यह कदम उठाया गया है. इससे राज्य के युवाओं और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए रोजगार और कमाई के नए मौके बनेंगे। 

हालांकि, हर वायरल वीडियो पर अपने आप पैसे नहीं मिलेंगे. इसके लिए सरकार की ओर से तय शर्तें पूरी करनी होंगी. कंटेंट की गुणवत्ता, प्लेटफॉर्म, व्यूज की सही जांच और पंजीकरण के नियम लागू होंगे। 

किस तरह के कंटेंट मान्य होंगे और आवेदन कैसे करना होगा. इसकी पूरी जानकारी अधिसूचना आने के बाद ही साफ होगी. फिलहाल यह फैसला बिहार के क्रिएटर्स के लिए एक बेहतरीन मौका माना जा रहा है। 

Related Posts

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्य भवन और छात्रावासों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया

रायपुर “उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र विद्यार्थियों, किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के बच्चों को अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और…

डॉ. वर्णिका शर्मा ने महिलाओं से किया संवाद, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने आज बिरगांव नगर निगम के मां शीतला वार्ड क्रमांक-17 स्थित बूथ क्रमांक-156 में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581