श्वेता तिवारी का Instamart पर फूटा गुस्सा! सामान में निकला कॉकरोच, तुकाराम मुंढे से पूछा- ‘आप कहां हो?’

मुंबई 

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी स्विगी इंस्टामार्ट से आए एक ऑर्डर को देखकर हैरान रह गईं। उन्होंने अपने लिए रेड बुल ऑर्डर किया था, लेकिन ड्रिंक के साथ उनके घर एक अनचाहा मेहमान भी पहुंच गया। दरअसल, ऑर्डर में उन्हें एक कॉकरोच मिला। इस घटना का वीडियो श्वेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया और महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को भी टैग कर दिया।

श्वेता ने वीडियो में क्या कहा?
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किए गए वीडियो में श्वेता ने दिखाया कि कैसे इंस्टामार्ट से मंगाए गए रेड बुल के साथ एक कॉकरोच उनके घर पहुंच गया। उन्होंने कहा, ‘हमने इंस्टामार्ट से रेड बुल ऑर्डर किया और उसके साथ हमें एक कॉकरोच भी मिला।’ इसके बाद उन्होंने कॉकरोच को फर्नीचर पर घूमते हुए दिखाया और कहा, ‘अब कॉकरोच पूरे घर में घूम रहा है। इसे देखो, यह कितना छोटा है।’

तुकाराम मुंडे से श्वेता तिवारी ने क्या कहा?
वीडियो में किसी को कॉकरोच को मारने की कोशिश करते हुए भी देखा गया, लेकिन श्वेता ने उसे रोक दिया। इसके बाद श्वेता ने मजाकिया अंदाज में फैन्स से पूछा कि क्या उन्हें महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘तो, क्या हमें तुकाराम मुंडे जी को टैग करना चाहिए? मुंडे जी, अब हमें इंस्टामार्ट से घर पर कॉकरोच मिल रहे हैं। आप कहां हैं, प्लीज इस पर ध्यान दें।’ इस दौरान श्वेता और उनके दोस्त हंसते हुए भी नजर आए।

घर पर और बाहर भी कॉकरोच से नफरत करती है श्वेता
बाद में श्वेता के स्टाइलिस्ट विक्टर रॉबिन्सन ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘उस महिला के साथ जो घर पर और बाहर भी कॉकरोच से नफरत करती है… OG श्वेता तिवारी।’

तुकाराम मुंडे क्यों चर्चा में हैं?
दरअसल, महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। वह FDA की ओर से फूड बिजनेस और क्विक-कॉमर्स सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। फूड सेफ्टी और साफ-सफाई के नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें सोशल मीडिया पर कई लोग असली सिंघम भी कह रहे हैं। इसी हफ्ते FDA ने 25 लाख रुपये से अधिक कीमत का प्रतिबंधित सामान और दूध व डेयरी उत्पाद जब्त किए। इसके अलावा नियमों के उल्लंघन के चलते पांच होटल और रेस्तरां के लाइसेंस भी सस्पेंड किए गए हैं।

श्वेता तिवारी के प्रोजेक्ट्स
फिल्में: श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने 2024 में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' और प्राइम वीडियो की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में काम किया था। इसके बाद वह 2025 में 'डू यू वाना पार्टनर' में नजर आईं।

द ट्रेटर्स: इस साल श्वेता 'द ट्रेटर्स इंडिया' के सीजन 2 का हिस्सा हैं। शो में वह 'इनोसेंट' के तौर पर नजर आ रही हैं। प्राइम वीडियो के इस शो में क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल, रिया चक्रवर्ती, शाहनील गिल और शालिनी पासी समेत कई सेलेब्स शामिल हैं।

अपकमिंग: फिल्मों की बात करें तो श्वेता तिवारी जल्द ही 'वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आएंगी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और अनूप सोनी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Posts

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली के अफेयर की चर्चा तेज, उम्र में 10 साल छोटी हैं एक्ट्रेस

मुंबई  कपूर खानदान के चिराग अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में हैं. कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस साहिबा बाली संग सामने आई उनकी नई तस्वीर…

वॉर 2 की असफलता पर पहली बार बोले अयान मुखर्जी, बताया किसकी थी फिल्म की कहानी

ऋतिक रोशन की लास्ट फिल्म वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसकी उम्मीद फैंस को थी. फिल्म को फ्लॉप घोषित किया गया. वॉर 2 में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

BJP के साथ बदले सियासी समीकरण, क्या सुखबीर बादल का मुख्यमंत्री बनने का सपना होगा पूरा?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581