एडमिशन से चूके विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, 2026-27 सत्र में प्रवेश हेतु अतिरिक्त अवसर

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अतिरिक्त अवसर

रिक्त सीटों पर "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर 21 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग

भोपाल 
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश का एक और अवसर प्रदान किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अतिरिक्त कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) चरण की अवधि 21 से 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। इस चरण में विद्यार्थियों को उपलब्ध रिक्त सीटों पर "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर निर्धारित अवधि में प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी। महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि पात्र विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया समय-सीमा में पूर्ण कराते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराएं। 31 अगस्त को निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद प्रवेश मान्य नहीं होगा।

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय-सारणी जारी

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त अशासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण की समय-सारणी भी जारी की गई है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को पंजीयन से लेकर प्रवेश शुल्क भुगतान तक निर्धारित तिथियों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

20 से 24 अगस्त तक पंजीयन एवं आवेदन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय अतिरिक्त चरण में पंजीयन एवं आवेदन 20 से 24 अगस्त तक किए जा सकेंगे। पंजीकृत आवेदनों के दस्तावेजों का सत्यापन 20 से 25 अगस्त तक किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के उपरांत मेरिट सूची 27 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद 29 अगस्त को सीट आवंटन किया जाएगा।

महाविद्यालय आवंटित विद्यार्थियों को 29 अगस्त से 2 सितंबर तक आवंटित हेल्प सेंटर पर मूल दस्तावेज एवं टीसी/माइग्रेशन प्रमाण-पत्र के साथ उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए लिंक ई-केवाईसी कराना होगा।

आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क का भुगतान 29 अगस्त से 3 सितंबर तक किया जा सकेगा। निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रवेश शुल्क जमा करने वाले आवेदकों का ही प्रवेश मान्य होगा। शुल्क का भुगतान नहीं किए जाने की स्थिति में प्रवेश मान्य नहीं होगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया का सुचारु एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करें तथा विद्यार्थियों को प्रवेश संबंधी आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराएं, ताकि कोई पात्र विद्यार्थी प्रवेश के अवसर से वंचित न रहे।

 

Related Posts

आज का राशिफल: पांच राशियों पर बरसेगी शनिदेव की विशेष कृपा, धन-सफलता के बनेंगे योग

मेष राशि आज के दिन तेज आइडिया और क्लियर बातचीत आपको काम सुलझाने, दोस्त बनाने और मौकों को पहचानने में मदद करेगी। दयालु रहें, सवाल पूछें, और आगे बढ़ने के…

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, एमपी के अभ्यर्थियों के लिए नई अपडेट जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की तारीखों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद अब परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया गया है. नए नोटिस में बताया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581