बीजापुर में कड़कनाथ पालन को बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल

रायपुर

कड़कनाथ मुर्गी पालन किसानों की आमदनी बढ़ाने और कुपोषण दूर करने का एक बेहतरीन जरिया है। इसके काले मांस और अंडों में उच्च प्रोटीन, आयरन और औषधीय गुण होते हैं, जिससे बाजार में इसकी मांग और कीमत काफी अधिक मिलती है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में बीजापुर के कृषि विज्ञान केंद्र, पानारापारा द्वारा कड़कनाथ पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। केंद्र का उद्देश्य ‘हर किसान के घर कड़कनाथ’ पहुंचाना है।

वैज्ञानिक कुक्कुट पालन से किसानों को मिला अतिरिक्त आय का अवसर

*स्थानीय परिस्थितियों में आसानी से पनपता है कड़कनाथ*
            
कड़कनाथ छत्तीसगढ़ की विशिष्ट देशी कुक्कुट नस्ल है। अपने काले रंग, स्थानीय परिस्थितियों में आसानी से अनुकूलन और गुणवत्तापूर्ण मांस के लिए इसकी विशेष पहचान है। इसके पालन से किसानों को खेती के साथ अतिरिक्त और टिकाऊ आय का अवसर मिल सकता है।

*किसानों को दिए जा रहे कड़कनाथ के चूजे*
           
कृषि विज्ञान केंद्र, बीजापुर द्वारा विभिन्न किसानों को कड़कनाथ के चूजे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों को चूजों की देखभाल, उचित आहार, आवास, स्वास्थ्य प्रबंधन और वैज्ञानिक तरीके से पालन की जानकारी भी दी जा रही है। इससे किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए आवश्यक तकनीक सीख रहे हैं।

*प्रदर्शन के माध्यम से दी जा रही वैज्ञानिक जानकारी*
            
कड़कनाथ पालन की बेहतर तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा दो फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन (FLD) और दो ऑन-फार्म ट्रायल (OFT) स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से किसानों को कड़कनाथ के वैज्ञानिक पालन, बेहतर प्रबंधन और उत्पादन क्षमता का प्रत्यक्ष अनुभव कराया जा रहा है।

*तकनीकी मार्गदर्शन से बढ़ रहा किसानों का आत्मविश्वास*
        
कड़कनाथ पालन से जुड़े किसानों को समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। वैज्ञानिक कुक्कुट प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण चूजा उत्पादन और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है। इससे किसानों में कड़कनाथ पालन के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

*आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ओर कदम*
      

‘हर किसान के घर कड़कनाथ’ का संकल्प किसानों को अतिरिक्त आय का साधन उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आने वाले समय में इस गतिविधि को अधिक किसानों तक पहुंचाकर कड़कनाथ पालन को लाभकारी, टिकाऊ और किसान-केंद्रित आजीविका मॉडल के रूप में विकसित करने का प्रयास जारी रहेगा।
           
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में कड़कनाथ पालन को बढ़ावा देने की यह पहल बीजापुर के किसानों के लिए आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई राह खोल रही है।

Related Posts

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत SPMU के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित

रायपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के अंतर्गत राज्य स्तरीय परियोजना अनुश्रवण इकाई (SPMU) में मानव संसाधन एवं तकनीकी विशेषज्ञों के अस्थायी नियोजन के लिए 17 नवंबर 2026 को प्रस्तावित…

इंदौर पुलिस की अभिनव पहल यातायात नियमों के पालन में अब आम नागरिक भी निभाएंगे प्रहरी की भूमिका

भोपाल  मध्यप्रदेश में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित बनाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा अभिनव पहल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581