Infosys की बड़ी साझेदारी, GenAI और Agentic AI से बदलेगा Knorr-Bremse का IT सिस्टम

नई दिल्ली
 देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने जर्मनी की प्रमुख कंपनी Knorr-Bremse AG के साथ एक अहम साझेदारी का एलान किया है। इस पार्टनरशिप का मुख्य उद्देश्य Knorr-Bremse के 'Tech4Value' (T4V) आईटी ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम को गति देना है। इस समझौते के तहत, इंफोसिस Knorr-Bremse के रेल और कमर्शियल व्हीकल डिवीजनों में उनके पूरे एंटरप्राइज एप्लिकेशन इकोसिस्टम के लिए एंड-टू-एंड मैनेज्ड सर्विसेज प्रदान करेगी।

Knorr-Bremse रेल और कमर्शियल वाहनों के लिए ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य सुरक्षा-महत्वपूर्ण घटकों की दुनिया की अग्रणी निर्माता है।

क्या है प्लान?
इस ट्रांसफॉर्मेशन में इंफोसिस अपने एआई-फर्स्ट फ्रेमवर्क 'Infosys Topaz' का उपयोग करेगी। इसमें जेनरेटिव एआई और एजेंटिक एआई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिए कंपनी के पुराने आईटी सिस्टम को आधुनिक बनाया जाएगा और ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार किया जाएगा।

कंपनी ने क्या कहा?
Knorr-Bremse के चीफ डिजिटल ऑफिसर, सतीस्वरन नवरत्नम ने कहा, "हम एक भविष्य के लिए तैयार तकनीकी आधार बना रहे हैं जो इनोवेशन और लॉन्गटर्म वैल्यू क्रिएशन का समर्थन करता है। इंफोसिस के साथ काम करके, हमारा लक्ष्य अपने तकनीकी ढांचे को उतना ही विश्वसनीय बनाना है जितने हमारे उत्पाद हैं।"

वहीं, इंफोसिस के ईवीपी और ग्लोबल हेड (मैन्युफैक्चरिंग), जसमीत सिंह ने कहा, "सुरक्षा-महत्वपूर्ण उद्योगों में काम करने वाले वैश्विक निर्माताओं के लिए लचीले और हायर परफॉर्मेंस वाले एंटरप्राइज एप्लिकेशन जरूरी हैं। हम अपनी गहरी मैन्युफैक्चरिंग विशेषज्ञता और एआई-सक्षम सेवाओं के माध्यम से Knorr-Bremse को अधिक व्यावसायिक मूल्य दिलाने में मदद करेंगे।"

दोनों कंपनियों के बीच यह सहयोग Knorr-Bremse को अपने आईटी सेनेरियो को सरल बनाने और ग्लोबल वर्कफोर्स के लिए सर्विस क्वालिटी में सुधार करने में मदद करेगा। इससे न केवल तकनीकी आधुनिकीकरण होगा, बल्कि परिचालन लचीलापन, अनुपालन और सेवा शासन भी मजबूत होगा।

इंफोसिस ने इस डील की सूचना शेयर बाजार बंद होने से कुछ मिनट पहले दी है। 18 अगस्त को कंपनी के शेयर 2 फीसदी की गिरावट के साथ 1115 रुपये पर क्लोज हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से इंफोसिस समेत आईटी शेयरों में लगातार गिरावट हावी है।

 

Related Posts

TATA Sons Listing: शेयर बाजार में लिस्टिंग से बदल सकती है कंपनी की प्राथमिकता, नोएल टाटा ने जताई चिंता

मुंबई   टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने  कहा कि टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने से 150 साल से अधिक पुराने इस समूह के काम करने का…

लखनऊ की एरा यूनिवर्सिटी में जुटे चिकित्सा विशेषज्ञ, पर्सनलाइज्ड मेडिसिन के 5वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

अलीगढ़ एरा यूनिवर्सिटी में 13-14 नवंबर 2026 को इंडियन सोसाइटी ऑफ  पर्सनलाइज्ड मेडिसिन  (आईएसपीएम) के तत्वावधान में पर्सनलाइज्ड मेडिसिन पर 5वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईएसपीएमकॉन-2026)  का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581