विजय-तृषा की नजदीकी पर DMK का हमला, आधिकारिक कार्यक्रम की बैठने की व्यवस्था पर सवाल

चेन्नई
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का फोर्ट सेंट जॉर्ज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली पंक्ति में बैठना मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके को पसंद नहीं आया।

डीएमके के आधिकारिक मुखपत्र मुरासोली में छपे संपादकीय में पार्टी ने विजय और तृषा के एक-दूसरे का अभिवादन करने और आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता के बैठने की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि पीली साड़ी और हरे रंग का ब्लाउज पहने तृषा विजय के माता-पिता एसए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के साथ अगली कतार में बैठी थीं।

संपादकीय में क्या लिखा गया?
लेख में लिखा गया, "स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने वाले मुख्यमंत्री विजय की गरिमा तार-तार हो गई। जिन लोगों ने उन्हें वोट दिया था, उन्हें भी यह नजारा बर्दाश्त नहीं हुआ कि बिना किसी शर्म या झिझक के उन्होंने एक एक्टर को अगली कतार में बिठाया और दोनों ने एक-दूसरे को सलामी दी। आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर वही व्यक्ति सामने आया है, जो खुलेआम और बेशर्मी से ऐसी अभद्रता और घिनौनी हरकत करके उसे सही ठहराने की सोचता है।"

संपादकीय में कहा गया कि विजय के प्रशंसक भी यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक अभिनेत्री को साथ लाकर उसे सलामी दी। इसमें यह भी दावा किया गया कि कुछ टीवीके वोटर भी उस सीन को स्वीकार नहीं कर पाए, जिसमें दोनों को सैल्यूट करते हुए देखा गया था।

टीवीके ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
विजय की पार्टी टीवीके ने अभी तक इस आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मुख्यमंत्री की पत्नी संगीता ने पहले अपनी याचिका में एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर, मानसिक क्रूरता और पति द्वारा नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगाया था। एक जनसभा में विजय ने इस घटनाक्रम को बेकार बताया था।

संपादकीय में आगे यह भी कहा गया कि सिर्फ तीन महीनों में ही विजय डर गए हैं कि क्या उनकी लोकप्रियता बनी रहेगी और क्या वे अपने पद पर बने रहेंगे। संपादकीय में यह दावा किया गया, "उनके अपने भाषण से ही यह डर सामने आया है। झंडा फहराने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने कहा, यह मत सोचिए कि हमारी जिम्मेदारी पूरी हो गई है और आप हट सकते हैं। अब से आपको हमारे और सरकार के साथ बने रहना होगा। तभी मैं आपके लिए बनी सभी अच्छी योजनाओं को लागू कर पाऊंगा। वे इसी तरह रोते और गुहार लगाते रहे हैं।"

Related Posts

रिटायरमेंट से पहले अग्निवीरों को मिला एक्सटेंशन, 75% जवानों को सेवा का अतिरिक्त मौका

नई दिल्ली अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। चार साल की सेवा पूरी करने के बाद बाहर होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त…

TATA की कनेक्टेड कारों पर साइबर अटैक का खतरा, iRA 2.0 और iRA.ev में मिली खामी

 नई दिल्ली टाटा कार्स को लेकर इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) एक वॉर्निंग जारी की है. ये वॉर्निंग टाटा मोटर्स की गाड़ियों से जुड़ी हुई है, जो कंपनी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581