BJP संगठन का नया चेहरा तैयार, युवा नेताओं पर दांव से लेकर यूपी चुनाव तक; नितिन नवीन की टीम के 5 बड़े संदेश

 नई दिल्ली
भारतीय जनता
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई केंद्रीय टीम का आखिरकार सोमवार को ऐलान हो गया है. इस नई कार्यकारिणी के ज़रिए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और वरिष्ठ रणनीतिकार राम माधव की बीजेपी संगठन में आधिकारिक वापसी हुई है. बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री (सचिव) बनाए गए हैं. इसके अलावा सभी मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है। 

नितिन नवीन की इस टीम में महिलाओं और युवा चेहरों को विशेष प्राथमिकता दी गई है. नई टीम के माध्यम से बीजेपी ने भविष्य के राजनीतिक रोडमैप का खाका खींचा है. इसके साथ ही, संगठन में नई लीडरशिप तैयार करने के उद्देश्य से युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

बीजेपी ने इस संगठनात्मक बदलाव के ज़रिए आगामी चुनावी राज्यों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब और उत्तराखंड जैसे राज्यों को प्रमुखता मिली है. इस फेरबदल में अरुण कुमार की संगठन से छुट्टी कर दी गई है, जबकि अन्य दलों से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को भी संगठन में स्थान दिया गया है. इस प्रकार, नितिन नवीन की इस टीम के ज़रिए बीजेपी ने पांच बड़े राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है। 

स्मृति ईरानी और राम माधव का वनवास खत्म
बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित कार्यकारिणी में स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी से उनका सियासी समाप्त हो गया है. स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है, जबकि राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

मोदी सरकार में मंत्री रह चुकीं स्मृति ईरानी को संगठन में वापस लाकर बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने का बड़ा संदेश दिया है. राज्य के सियासी समीकरणों को साधने और संगठन को मजबूती देने में उनके अनुभव का उपयोग किया जाएगा। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी के बीच लंबे समय तक समन्वय की भूमिका निभा चुके राम माधव की भी केंद्रीय टीम में वापसी हुई है. जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों में बीजेपी का आधार मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाले राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने अपनी वैचारिक और रणनीतिक क्षमता को सुदृढ़ करने का संकेत दिया है। 

बीजेपी की नई टीम युवाओं को मिली तवज्जे
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन खुद 46 वर्ष के हैं, इसलिए उन्होंने अपनी नई केंद्रीय टीम में युवा चेहरों को खास अहमियत देने का काम किया है. पार्टी संगठन में अधिकांश पदाधिकारी युवा हैं राष्ट्रीय महामंत्रियों की बात करें, तो विनोद तावड़े को छोड़कर शेष सभी नेताओं की आयु 60 वर्ष से कम है. इनमें सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, हरीश द्विवेदी और स्मृति ईरानी जैसे प्रमुख चेहरे शामिल है। 

राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में वसुंधरा राजे सिंधिया और प्रो. तारीख मंसूर को छोड़कर अन्य सभी पदाधिकारियों की आयु 65 वर्ष से कम है. इसके अलावा नितिन नवीन की टीम में 16 राष्ट्रीय मंत्री (सचिव) बनाए गए हैं, जिनमें के. सुरेंद्रन, डॉ. एम. वेंकटेशन और डॉ. प्रदीप वर्मा को छोड़कर अन्य सभी नेताओं की आयु 50 वर्ष से कम है। 

मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्षों में भी युवाओं का दबदबा देखने को मिला है. अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान कुंवर बासित अली (40 वर्ष) को मिली, तो ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य (45 वर्ष) और युवा मोर्चा की बागडोर डॉ. हेमांग जोशी (35 वर्ष) को मिली है. बीजेपी ने संगठन में युवा नेताओं को प्रमुखता देकर एक बड़ा राजनीतिक और संगठनात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। 

Related Posts

‘अमेरिका में भारतीय ऐसा करता तो…’, अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार?

मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट ने अमेरिकी नागरिक और अभिनेता इमरान खान को राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में तबियत से लताड़ा है। कोर्ट ने इमरान खान को…

मुरासु तूफान से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR समेत यूपी और राजस्थान में क्या होगा असर?

नई दिल्ली बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते पहले अर्णब तूफान आया और अब मुरासु। एक हफ्ते के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581