नितिन नवीन ने घोषित की नई टीम, बिहार से शिवेश राम-सिद्धार्थ शंभु को अहम जिम्मेदारी; मंगल पांडेय को जगह नहीं

पटना
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का एलान कर दिया है। बिहार से होने के कारण माना जा रहा था कि उनकी राष्ट्रीय टीम में प्रदेश के नेताओं को अपेक्षाकृत अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा।

हालांकि, राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में बिहार से तीन नेताओं को ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। इनमें राज्यसभा सदस्य शिवेश राम और सिद्धार्थ शंभु का पार्टी संगठन में कद बढ़ा है। वहीं ऋतुराज सिन्हा को भी जिम्मेदारी दी गई है।

सिद्धार्थ शंभु को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी
वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले सिद्धार्थ शंभु को भाजपा ने राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। वह लगातार तीन बार बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

संगठन में लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें अब राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। प्रदेश संगठन में सक्रिय रहने के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह मिलने को उनके राजनीतिक कद में बढ़ोतरी के तौर पर देखा जा रहा है।

शिवेश राम बने एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
राज्यसभा सदस्य शिवेश राम को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। कुछ महीने पहले ही भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा था।

इसके बाद अब संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। एससी मोर्चा की कमान मिलने से बिहार के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी भूमिका बढ़ गई है।

ऋतुराज सिन्हा को भी मिली जिम्मेदारी
भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वे पूर्व में राष्‍ट्रीय मंत्री थे। इस तरह से उनका कद घटा है। पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के बीच समन्वय में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

वहीं संजय मयूख को राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।
मंगल पांडेय को लेकर लगाए जा रहे थे कयास

नितिन नवीन की टीम के एलान से पहले बिहार के कई नेताओं के नाम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय को भी राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के कयास लगाए जा रहे थे।

संगठन में उनकी सक्रियता और पार्टी के भीतर उनकी भूमिका को देखते हुए माना जा रहा था कि वह टीम नितिन का हिस्सा बन सकते हैं।

हालांकि, घोषित टीम में उन्हें जगह नहीं मिली। बिहार से राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष का पद म‍िलता रहा है। पूर्व में पूर्व डिप्‍टी सीएम रेणु देवी, क‍िरण घई को राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष पद पर रखा गया था।

बिहार को प्रतिनिधित्व मिला, लेकिन उम्मीद से कम
नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह चर्चा तेज थी कि बिहार के नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

नई टीम में तीन नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व मिलने से बिहार को प्रतिनिधित्व तो मिला है, लेकिन राजनीतिक हलकों में जितने बड़े प्रतिनिधित्व की उम्मीद जताई जा रही थी, उसके मुकाबले संख्या सीमित रही।

 

Related Posts

गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान

रायपुर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान अपनी मेहनत की उपज को बेचने के लिए…

धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इस बीच, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान खरीदी व्यवस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581