घर पर बनाएं हलवाई जैसा कुरकुरा गुड़ वाला खाजा, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे

 मीठा खाने के शौकीनों के लिए खाजा हमेशा से पसंदीदा पारंपरिक मिठाइयों में से एक रहा है. आमतौर पर शादियों और त्योहारों में चीनी की चाशनी वाला खाजा खूब बनाया  और खाया जाता है. लेकिन आज हम आपको घर पर गुड़ वाला खाजा बनाना बताएंगे. बाहर से एकदम कुरकुरा, लेयरदार और अंदर से गुड़ की मिठास से भरपूर यह खाजा बड़ों से लेकर बच्चों तक सभी को बहुत पसंद आता है.

सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बहुत ही आसानी से और कम समय में बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं घर पर हलवाई जैसा गुड़ वाला खाजा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
500 ग्राम मैदा
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
3 बड़े चम्मच घी
500 मिली दूध
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
500 ग्राम गुड़
जरूरत के अनुसार पानी
तलने के लिए तेल या घी

गुड़ का खाजा बनाएं कैसे?

  • गुड़ का खाजा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और घी डालें. इसमें धीरे-धीरे दूध मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे को 15-20 मिनट ढककर रख दें.
  • अब आटे की बराबर-बराबर लोइयां बना लें और सभी को पतली रोटी की तरह बेल लें.
  • एक बेली हुई रोटी पर हल्का घी लगाएं और थोड़ा सूखा मैदा छिड़कें. इसी तरह बाकी रोटियों को एक-दूसरे के ऊपर रखते जाएं.
  • अब इन रोटियों का टाइट रोल बना लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. हर टुकड़े को हल्का बेलकर खाजा का आकार दें.
  • कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें और मध्यम से धीमी आंच पर खाजे को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
  • दूसरी तरफ एक बर्तन में गुड़ और थोड़ा पानी डालकर चाशनी तैयार करें. इसमें इलायची पाउडर मिलाकर खुशबू बढ़ा सकते हैं.
  • तले हुए खाजे को एक-एक करके गुड़ की चाशनी में डालें और 1-2 मिनट तक रहने दें, ताकि चाशनी अच्छी तरह चढ़ जाए.
  • अब खाजे को बाहर निकालकर ठंडा होने दें. तैयार है स्वादिष्ट गुड़ का खाजा. इसे परिवार और मेहमानों को परोसें.

ध्यान रखें
    खाजा हमेशा मीडियम गैस पर तलें, इससे यह अच्छी तरह कुरकुरा बनता है.
    चाशनी बहुत ज्यादा गाढ़ी न रखें, वरना खाजे पर सही तरीके से नहीं चढ़ेगी.
    स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल भी डाल सकते हैं.

 

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581